💥 राजा लौहगुंडी कौन थे? अगरिया जनजाति का उनसे क्या संबंध है? (विस्तृत जानकारी)💥 राजा लौहगुंडी:👉अगरिया जनजाति की लोकपरंपरा के नायक अगरिया जनजाति की मौखिक परंपराओं, लोककथाओं और धार्मिक विश्वासों में राजा लौहगुंडी (लोगुंडी राजा) को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। उन्हें लौह-विद्या के संरक्षक, महान शासक और अगरिया समाज के आदर्श पूर्वज के रूप में याद किया जाता है। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि राजा लौहगुंडी से संबंधित अधिकांश विवरण लोककथाओं और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें समुदाय की सांस्कृतिक स्मृति का हिस्सा माना जाता है, न कि सभी प्रसंगों को ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित तथ्य। 1. राजा लौहगुंडी कौन थे? अगरिया समाज की मान्यता के अनुसार राजा लौहगुंडी एक शक्तिशाली असुर राजा थे। उनका राज्य लोहागुंडी (या लोहरीपुर) कहलाता था, जिसे लौह-कला, धातु विज्ञान और समृद्धि का केंद्र माना जाता है। लोककथाओं में इस राज्य का वर्णन एक ऐसी नगरी के रूप में मिलता है जहाँ लोहे के उपयोग और निर्माण की अद्भुत परंपरा विकसित थी। समाज की धार्मिक मान्यताओं में उन्हें लोहासुर से जुड़ा हुआ...
ज़िला कोरिया (शंकरगढ़)छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत मे मार्गदर्शन मे ll
दिनांक -27/03/2022 को राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे ज़िला कोरिया शंकरगढ़ मे अगरिया समाज का भव्य कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम नोडल अधिकारी कार्यकर्त्ता श्री लल्लू अगरिया एवं शोभनाथ अगरिया जी की उपस्थिति संपन्न हुआ ll जहाँ राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया जी एवं कोषाध्यक्ष सूरज अगरिया भी उपस्थित रहे llकार्यक्रम आयोजक श्री सुकुल नागवंशी जिलाध्यक्ष एवं सुखित अगरिया, अशोक अगरिया जी सहित सम्पूर्ण कोरिया जिले के कार्यकर्त्ता एवं स्वजातीय बंधुओ ने बहुत ही रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किये ll कार्यक्रम रूपरेखा मे दीप प्रज्वलन नोडल कार्यकर्त्ता साथियो द्वारा एवं राष्ट्र गान, तथा अतिथियो का स्वागत नृत्य एवं गायन के साथ किया गया तथा मीटिंग मे ज़िला कोरिया मे सम्पूर्ण जिले के स्वजातीय बंधु, कार्यकर्त्ता एवं महिला शक्तियां भारी संख्या मे उपस्थित रहे ll नोडल कार्यकर्ताओ के अलावा अन्य जिले से अगरिया समाज के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ll सुबोध अगरिया जी, अर्जुन अगरिया जी, विमला अगरि...