🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
स्व. धरमसाय अगरिया जी मनेन्द्रगढ़ के मृत्यु पर दशगात्र सहायता योजना अंतर्गत परिवार को 3000/- लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा भुगतान हुआ
दशगात्र सहयोग राशि भुगतान विवरण 💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕 लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 भुगतान का कारण - स्व. धरम साय अगरिया जी का निधन ग्राम - मनेन्द्रगढ़ शंकरगढ़ मृत्यु दिनांक - 09/06/2024 दशगात्र दिनांक - 18/06/2024 दशगात्र सहयोग प्राप्तकर्ता का नाम - दिलबसिया पति नोखेलाल भुगतान दिनांक - 18/06/2024 👇 आज दिनांक 18/06/2024 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा नाम - दिलबसिया पति नोखेलाल ज़िला मनेन्द्रगढ़ ग्राम शंकरगढ़ को उनके सम्बन्धी के निधन पर दशगात्र सहयोग राशि 3000/- शब्दों मे तीन हजार रुपये मात्र भुगतान किया गया ll बीते दिनों दिनांक 09/06/2024 को स्व. धरम साय अगरिया ग्राम शंकर गढ़ के बाइक एक्सीडेंट मे मृत्यु हो गया था जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की ओर से ज़िला कोरिया छत्तीसगढ़ के बहुत शानदार कार्यकर्ता एवं समाज के कोषाध्यक्ष रहे है ll फाउंडेशन के नियमानुसार फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्त्ता को स्वयं या उनके सगे सम्बन्धी के मृत्यु पर दशगात्र सहयोग राशि प्रदान किया जाता है अतः नियमानुसार आज दिनांक 18/06/...