लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे जिला डिंडोरी के ग्राम - विक्रमपुर मे दिनांक 24/05/2026 को अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ ll जिला इकाई डिंडोरी मध्यप्रदेश अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल श्री उबरन अगरिया, श्री चूड़ामणि अगरिया, श्री जीवन अगरिया, श्री सागर अगरिया एवं रामदयाल अगरिया तथा उनकी 16 सदस्यों की टीम की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ ll श्री उबरन अगरिया ज़ी के द्वारा अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे फाउंडेशन के 26 बिन्दुओ का वाचन करते हुए समस्त जिला डिंडोरी वासियो को फाउंडेशन के विचार धारा मे एक विचार धारा मे संगठित होने का सन्देश दिया गया ll अगरिया जनजाति समाज एवं समाज की संस्कृति का संरक्षण का सन्देश देते हुए उन्होंने बताया की अपने समाज एवं अपने संस्कृति का सम्मान करना हम सभी का धर्म है हमें अपने अंतिम सांस तक अपने समाज की वैज्ञानिक संस्कृति एवं इतिहास को संरक्षण करते हुए पालन करना होगा क्योंकि अगरिया जनजाति समाज जिसने सबसे पहले लौह अयस्क की पहचान किया तथा पारम्परिक तकनीक स...
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे सूरजपुर छ.ग मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे दिनांक -13/03/2022 को अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ यू ट्यूब पर कार्यक्रम को देख सकते है 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 https://youtu.be/0zk05C9vQlM ll आपको अवगत कराना चाहुँगा की संगठन द्वारा निर्णय लिया गया था की मार्च महीना समाज एवं संगठन के लिए कुछ अलग होगा जहाँ समाज के जमीनी स्तर के विकास के लिए संगठन अंतर्गत राज्यों के हर जिले मे मीटिंग एवं साथ मे समाज के प्रति जागरूकता लाने के लिए सामाजिक बंधुओ को शपथ ग्रहण कराया जायगा जिसमे मीटिंग का एजेंडा एवं शपथ प्रारूप राष्ट्रीय स्तर से प्रदाय किये जायेगे और ये सारे कार्यक्रम प्रत्येक जिले मे अन्य जिले से नियुक्त नोडल कार्यकर्त्ता की उपस्थित मे होगा ll इसी के परिप्रेक्ष्...