agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

niyukti patra sahayak jiladhyaksh sonbhadra uttar pradesh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति के बारे मे एवं अगरिया जनजाति समाज के लिए लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्य

  अगरिया जनजाति : हमारी संस्कृति, हमारी विरासत, हमारा गौरव अगरिया जनजाति भारत की महत्वपूर्ण आदिवासी समुदायों में से एक है। मध्यप्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सरकारी सूची में अगरिया (Agariya) का नाम शामिल है। अगरिया समाज की पहचान उसकी समृद्ध सामाजिक परंपराओं, प्रकृति से जुड़े जीवन-मूल्यों, लोक संस्कृति और विशेष रूप से पारंपरिक लौह-प्रगलन की विरासत से जुड़ी रही है। पीढ़ियों से लौह अयस्क से लोहे के निर्माण की पारंपरिक जानकारी अगरिया समुदाय की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है। लौह प्रगलन : अगरिया समाज की गौरवशाली विरासत अगरिया समुदाय की सबसे विशिष्ट पहचान उसकी पारंपरिक लौह-प्रगलन परंपरा है। प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय ज्ञान और पीढ़ियों से विकसित तकनीकी समझ के आधार पर लौह अयस्क से उपयोगी लोहा तैयार करने की परंपरा ने अगरिया समाज को एक विशिष्ट पहचान दी। यह केवल लोहे के निर्माण की तकनीक नहीं थी, बल्कि इसमें स्थानीय ज्ञान, प्रकृति की समझ, श्रम, कौशल और सामुदायिक परंपरा का समन्वय दिखाई देता है। इसी गौरवशाली विरासत को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अगरि...

सहायक जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए ll उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन

अगरिया जनजाति के उत्थान विकास का मंच लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा अगरिया जनजाति के संरक्षण, अगरिया अस्तित्व, संस्कृति का संरक्षण, समाज मे शिक्षा, विवाह इलाज, नशा मुक्ति अभियान, दशगात्र सहयोग, शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना, शिक्षा प्रोत्साहन जिसे कई उद्देश्य को सम्पूर्ण भारत मे जन जन तक पहुंचाने के लिए तथा संगठन की गतिविधि मे तेजी लाने के लिए उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से श्री रामलाल अगरिया जी को सहायक जिलाध्यक्ष संस्था की ओर से नियुक्त किया गया ll संस्था इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं ll संस्था द्वारा सम्पूर्ण अंतर्गत सभी जिलों मे सहायक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किया जाना हैं ll क्योंकि कई जिलों के जिलाध्यक्ष निष्क्रिय एवं शून्य अवस्था मे होने के वजह से संगठन की गतिविधि निष्क्रिय एवं शून्य हो जाती इसलिए सभी जिलों मे संगठन द्वारा सहायक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी ll संगठन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दशरथ अगरिया जी द्वारा बताया गया की नियुक्त सहायक जिलाध्यक्ष को सामान अधिकार जिलाध्यक्ष की तरह ही प्राप्त होंगे जो सम्पूर्ण संगठन की गतिविधि को जिले मे पूर्ण रूप से स...