agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

#mp agariya #singaroulimeagariyasamajdashgatra लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति से जुड़ी ख़ास बाते एवं उनका रहन सहन

अगरिया जनजाति भारत की एक विशिष्ट आदिवासी समुदाय है, जिसकी पहचान पारंपरिक लौह-प्रगलन कला, प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से रही है। अगरिया समाज की खास पहचान को समझने के लिए उसके इतिहास, रहन-सहन, खान-पान, पहनावे, देवी-देवताओं, पारंपरिक ज्ञान और सामाजिक जीवन को जानना आवश्यक है। 1. अगरिया समाज की खास पहचान:- •लौह प्रगलन की परंपरा: अगरिया समुदाय के अनेक समूह ऐतिहासिक रूप से लौह अयस्क से लोहा तैयार करने की पारंपरिक तकनीक के लिए जाने जाते हैं। •मेहनत और कौशल: पारंपरिक भट्ठी बनाना, अयस्क की पहचान करना, धातु को गलाना और लोहे को उपयोगी रूप देना विशेष तकनीकी ज्ञान की मांग करता था। •प्रकृति से जुड़ाव : जंगल, पहाड़, मिट्टी, पत्थर, वनस्पतियों और स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का पारंपरिक जीवन में महत्त्व रहा है। •सांस्कृतिक विरासत: लोकगीत, लोककथाएँ, पारंपरिक पूजा, सामुदायिक आयोजन और पीढ़ियों से चला आ रहा ज्ञान सामाजिक पहचान के महत्त्वपूर्ण अंग हैं। •सामुदायिक सहयोग: परिवार, रिश्तेदारी और समुदाय के लोगों के बीच सहयोग, मेल-मिलाप तथा सामूहिक कार्यक्रमों की परंपरा ...

ज़िला सिंगरौली के दशगात्र कार्यक्रम मे अगरिया समाज संगठन के कार्यकर्त्ता साथियों ने शोकाकुल परिवार को सहायता राशि प्रदाय किये ll

कल दिनांक -23/05/2022को मध्यप्रदेश का ज़िला सिंगरौली के ग्राम बोदा मे अगरिया समाज के स्व. नन्हू राम अगरिया गोत्र अहिंदवार जी के दशगात्र कार्यक्रम पर अगरिया समाज संगठन भारत के कार्यकर्त्ता साथियो ने उस परिवार को अगरिया समाज संगठन के नियमानुसार सहायता राशि प्रदाय किये ll एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम किये ll जहाँ सभी को संगठन की विचार धारा, उद्देश्य से परिचित कराते हुए समाज को आगे बढ़ाने, शिक्षित, संस्कारी, नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किये ll कार्यक्रम मे सिंगरौली ज़िला के संगठन से जुड़ें कार्यकर्त्ता नारायण अगरिया जी ने बताया की सभी स्वजातीय बंधु यहाँ समाज के उत्थान एवं विकास के लिए संगठन के विचार धारा मे कार्य करते हुए समाज को जागरूक कर रहे है एवं संगठन के हर गतिविधि को समाज मे लागू करते जा रहे है ll उन्होंने कहा समाज हमारा है और हमारी जिम्मेदारी है की हम सब मिलकर समाज को आगे बढ़ाये जिससे हमारा समाज के सशक्त समाज हो ll सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना है जुड़ना है तभी समाज का उत्थान एवं विकास होगा ll कार्यक्रम मे सिंगरौली ज़िला के कई ग्रामो से स्वज...