agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर 2026)

🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...

मामला सूरजपुर (छ. ग)एवं अनूपपुर म.प्र -समझाईस देकर ससुराल भेजा गया ll लड़का- लड़की और परिवार के दोनों पक्षो मे समझौता करवाते हुए सुलह कराया गया ll इकरार नामा हुआ दोनों पक्षो मे ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll

रायगढ़ छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll

दिनांक - 11/02/2024 जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जी एवं जिला के कार्यकर्ताओ के नेतृत्व मे जिला रायगढ़ के ग्राम जबलपुर मे संपन्न हुआ ll जहाँ फाउंडेशन डायरेक्टर कोरबा से श्री रामखिलावन अगरिया जी, कोरबा जिलाध्यक्ष श्री दुबराज अगरिया जी, उमेंद अगरिया जी, जगदीश अगरिया जी, सुखशाय अगरिया जी पहुचे ll कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ को फाउंडेशन के समस्त गतिविधियों की जानकारी बारी बारी से दिया गया ll फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे सभी मुहीम के बारे मे उपस्थित लोगो को जानकारी दिया गया ll रामखिलावन अगरिया जी द्वारा बताया गया की आज भारत के कई राज्यों मे फाउंडेशन समाज के उत्थान विकास मे कार्य कर रहा हैं समाज को नशा मुक्त बनाने, समाज मे नशा पान के लेन देन को बंद करने की मुहीम जिला जिला मे कार्यकर्ताओ के माध्यम से चलायी जा रही हैं ll समाज मे बच्चों को शिक्षित करने के समाज मे शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं जिसक...