🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ज़िला उमरिया मे सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे ज़िला उमरिया मप्र मे संपन्न हुआ ll जहाँ संगठन के कोर लीडर एवं ज़िला उमरिया एवं अन्य जिलों से सामाजिक बंधु उपशथित रहे है ll संचालक दशरथ अगरिया, उपाध्यक्ष रामसारोवार अगरिया, कोषाध्यक्ष सूरज अगरिया एवं उमरिया जिले से अध्यक्ष सूरज लाल अगरिया, उपाध्यक्ष भोला अगरिया, सचिव विजय अगरिया, महामंत्री टेकराम अगरिया, रामरतन अगरिया, मुकेश अगरिया, शम्भू लाल परसते, बदन अगरिया मयाराम अगरिया, बसोरा अगरिया अनूपपुर से एवं कई अन्य जिलों के सामाजिक बंधु एवं ज़िला के कई सामाजिक बंधु एवं माताए बहने उपस्थित रहे ll जहाँ कई सामाजिक उत्थान एवं विकास के मुद्दों पऱ चर्चा हुआ ll 1-संगठित समाज का निर्माण करना संगठन का लक्ष्य है भारत के अंतिम छोर पऱ खड़े सामाजिक व्यक्ति को संगठन मे लाना सभी की जिम्मेदारी है ll 2-समाज मे बच्चों को शिक्षित करना ll 3-शिक्षा हेतु समाज मे सहायता प्रदान करना ll 4-बच्चों के विवाह 21 साल की उम्र मे ll 5-समाज को नशा मुक्त बनाना ll 6-समाज मे सभी तरह के सहयोग प्रदान करना सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक जिससे समाज हर तरह से मजबूत हो ...