रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
एक अच्छे समाज सेवी में क्या विशेष गुण होना चाहिए /एक अच्छे समाज सेवी के गुण :- एक समाज सेवी का समाज में विशेष भूमिका होती है यदि कोई समाज सेवा का कार्य करता है तो समाज सेवा बहुत ही पुनीत कार्य है समाज सेवा के लिए व्यक्ति को सकारात्मक होना चाहिए क्योकि समाज में कई प्रकार के लोगो से मिलना जुलना होता है जिससे सभी को मिलाकर समझाकर एक साथ लेकर चलना बहुत बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य होता है। इसलिए आइये कुछ विशेष गुण को जानने का प्रयास करते है की अच्छे समाज सेवी में क्या विशेष गुण होना आवश्यक है - 1 -सरल स्वभाव , मृदुभासी , समाज में अनुभव रखता हो एवं प्रतिभाशाली तथा प्रभावशाली वक्ता हो जो समाज के किसी मुद्दे को लोगो को समझा सके। तथा अपनी बातो को प्रभावी तरीके से लोगो बीच रख सके। २-एक अच्छे समाज सेवी में सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण बात उसकी सोच बहुत महत्त्व पूर्ण मायने रखती है - जो है सकारात्मक सोच क्योकि सामाजिक कार्य में सकारात्मक विचार बहुत मायने रखता है इससे समाज में लोगो को ऊर्जा मिलती है और जिस लक्ष्य की ...