🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ज़िला सिंगरौली (मप्र)मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के निर्देशानुसार संगठन अंतर्गत सभी जिलों मे मार्च मे माह मे मीटिंग होना था एवं मीटिंग का एजेंडा संगठन से प्रदाय किया गया था एवं शपथ ग्रहण भी जिले मे करवाना था ll इन कार्यक्रमों के लिए संगठन की ओर से नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी सभी जिलों के लिए नियुक्त किये गए थे जो अन्य जिलों से थे ll उसी के तारतम्य में ज़िला सिंगरौली मप्र का ज़िला जहाँ एजेंडा के तहत मीटिंग का आयोजन दिनाक 27 -03 -2022 हुआ जहाँ संगठन अंतर्गत नियुक्त नोडल अधिकारी श्री सुखलाल अगरिया (सीधी) विजय अगरिया (उमरिया) एवं भोला अगरिया (उमरिया) की उपस्थिति मे कार्यक्रम हुआ ll जहाँ नोडल कार्यकर्ताओ द्वारा मीटिंग के पूर्व अगरिया जनजाति के इष्ट देवता लोहासुर की पूजा अर्चना आह्वान किये एवं समाज मे संगठन के माध्यम से समाज के विकास के लिए स्तुति किये ll कार्यकर्त्ता श्री सुखलाल अगरिया जी द्वारा संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा का बहुत ही शानदार तरीके से विश्लेषण करके सिंगरौली ज़िला के सामाजिक बंधुओ को समझाये एवं संगठन के विचार धाराओं से अवगत कराये जहाँ ...