💥 राजा लौहगुंडी कौन थे? अगरिया जनजाति का उनसे क्या संबंध है? (विस्तृत जानकारी)💥 राजा लौहगुंडी:👉अगरिया जनजाति की लोकपरंपरा के नायक अगरिया जनजाति की मौखिक परंपराओं, लोककथाओं और धार्मिक विश्वासों में राजा लौहगुंडी (लोगुंडी राजा) को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। उन्हें लौह-विद्या के संरक्षक, महान शासक और अगरिया समाज के आदर्श पूर्वज के रूप में याद किया जाता है। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि राजा लौहगुंडी से संबंधित अधिकांश विवरण लोककथाओं और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें समुदाय की सांस्कृतिक स्मृति का हिस्सा माना जाता है, न कि सभी प्रसंगों को ऐतिहासिक रूप से प्रमाणित तथ्य। 1. राजा लौहगुंडी कौन थे? अगरिया समाज की मान्यता के अनुसार राजा लौहगुंडी एक शक्तिशाली असुर राजा थे। उनका राज्य लोहागुंडी (या लोहरीपुर) कहलाता था, जिसे लौह-कला, धातु विज्ञान और समृद्धि का केंद्र माना जाता है। लोककथाओं में इस राज्य का वर्णन एक ऐसी नगरी के रूप में मिलता है जहाँ लोहे के उपयोग और निर्माण की अद्भुत परंपरा विकसित थी। समाज की धार्मिक मान्यताओं में उन्हें लोहासुर से जुड़ा हुआ...
ग्राम कालापारा ज़िला सरगुजा मे राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नोडल एवं कोर मेंबर्स द्वारा अगरिया समाज की स्थानीय मीटिंग किया गया
आज 02/07/2022 को अगरिया समाज की छोटी सी स्थानीय मीटिंग ज़िला सरगुजा के ग्राम कालापारा मे हुआ ll जहाँ अगरिया समाज संगठन भारत की ओर से नियुक्त ज़िला सरगुजा के नोडल श्री जागेराम अगरिया जी कोरिया निवासी मौजूद रहे एवं साथ मे संगठन के कोर लीडर श्री सुबोध कुमार जी मौजूद रहे ll जहाँ स्थानीय लोगो को राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के उद्देश्य एवं एवं संगठन के बारे मे जानकारी दिया गया ll जागेराम अगरिया जो की सरगुजा ज़िला के नोडल है लगातार ज़िला सरगुजा मे अपने दायित्यो का निर्वाहन करते हुए लोगो से संपर्क करना एवं संगठन की विचार धाराओं से अवगत कराते रहते है ll जो की अनुकरणीय है ll संगठन की ऑनलाइन मीटिंग जो प्रत्येक शनिवार को होता है जिसके बारे मे जानकारी दिया गया जो नीचे उक्त विडिओ मे आप सुन पाएंगे ll जागेराम अगरिया जी संगठन के समस्त गतिविधियों को लगातार जन जन तक अपने आवंटित जिले सरगुजा मे पंहुचाने का प्रयास करते है ll जिससे अगरिया समाज संगठन का लक्ष्य मिशन 2025 यानि की एक संगठित समाज का निर्माण का लक्ष्य पूर्ण होगा ll वहा उपस्थित सभी समाज के स्वजातीय बंधुओ ने शनिवार को मीटिंग मे जुड़ने एव...