🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
संचालक दशरथ अगरिया
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत की ओर से आप सभी सम्मानीय साथियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें ll
आज इस रंगों के त्यौहार पऱ कामना करता हु की आप और आपके परिवार मे सदैव रंगों की तरह रंग बिरंगे खुशियाँ बनी रहे आप और आपका परिवार सदैव ख़ुश रहे ll
साथ मे आप सभी से अपेक्षा है की आप सभी महिला, पुरुष, युवा इस समाज के उत्थान एवं विकास मे अपना समय का दान देते हुए इस समाज के अस्तित्व एवं समाज के पुनरनिर्माण मे अपना अमूल्य योगदान देंगे ll आप सभी राज्य, ज़िला , छोटे, बड़े, का भेदभाव भुलाते हुए एक साथ मिलकर सम्पूर्ण अगरिया जनजाति (सम्पूर्ण भारत) के लिए इस संगठन से जुड़ कर समाज को जागरूक करेंगे ll आप सभी अवश्य इस बात को समझते है की ये समाज हमारा है और इस समाज को एक संस्कारी, शिक्षित समाज बनाना मेरी जिम्मेदारी है और सम्पूर्ण भारत पर निवासरत अगरिया जनजाति मेरा परिवार है ll
इसी भावना के साथ समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे समाज को जागरूक करेंगे यही अपेक्षा है ll
तो बोलिए
"गर्व से कहो हम अगरिया है "
"कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है, और कश्मीर से कन्याकुमारी तक निवास करने वाले सभी अगरिया जनजाति मेरा परिवार है "
जय भारत
जय अगरिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai