🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ज़िला बलरामपुर मे 5जून विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेराम अगरिया जी द्वारा वृक्षारोपण अगरिया समाज संगठन भारत के मार्गदर्शन मेll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन पर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर संगठन अंतर्गत सभी जिलों मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाहा ज़िला बलरामपुर की ओर से श्री जागेराम अगरिया जी जो की संगठन के बहुत ही समर्पित कार्यकर्त्ता है ll और समाज को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाने मे अच्छी सकारात्मक विचार रखने वाले है ll इनसे बात करने पर कहना है की समाज हमारा है हम इस समाज मे पैदा हुए तो इस समाज के लिए जिम्मेदारी लेना हमारा कर्तव्य है ll असल मे व्यक्ति तो वह है जो अपने लिए नहीं दुसरो के लिए जीता है और समाज को एक अच्छे दिशा मे लेकर जाता है ll सर का कहना है की संगठन को हमको मजबूत बनाना होगा इसको प्राथमिकता देना होगा तभी हमारा समाज आगे जायगा समाज मे विकास होगा, समाज मे शिक्षा होगा, यदि संगठन के माध्यम से हम जागरूकता नहीं लायेगे सभी एक साथ मिलकर, तो समाज हमारा विकास नहीं करेगा ll आज जो भी समाज के भईया बहिनी इधर उधर बिखरे है उनको एक साथ मिलकर कार्य करना होगा समाज को जागरूक करना होगा ll ज़ब समाज विकास करेगा तभी हमारे देश का विकास होगा ll देश के विकास मे समाज की अहम भूमिका होती है इसलिए अपन...