🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
संकुल केंद्र लामाटोला विकासखंड अनूपपुर ज़िला अनूपपुर मप्र अंतर्गत आज दिनांक - 07/03/2022को टी एल एम प्रदर्शनी शिक्षक स्तर का आयोजन हुआ जहाँ संकुल लामाटोला अंतर्गत ms रेउला, ms चपानी, ms लामाटोला, ps रेउला, सहित कई स्कूल एवं खोड़री एरिया के कई स्कूल(संकुल अंतर्गत कुल 29स्कूल जिसमे 8मिडिल एवं 21 प्राइमरी ) के शिक्षक साथियों ने प्रदर्शनी मे अपने हस्त निर्मित tlm का प्रदर्शिनी मे अपने टी एल एम का प्रदर्शन किये ll जहाँ विषय -हिंदी, गणित, पर्यावरण, विज्ञान विषय का रहा ll कार्यक्रम के आयोजक - जनशिक्षक श्री ब्रिजभूसण मिश्रा जी ll एवं बतौर जज चयन समिति के रूप मे श्री रघुवंश प्रसाद नागेश जी (संकुल प्रभारी )जो सभी के tlm को देखते हुए प्रथम द्वितीय तृतीय परिणाम चयन किये विषय वार ll जहाँ चयन समिति के द्वारा - हिंदी - प्रथम - अर्जुन कुमार द्वितीय -घनश्याम मवासी तृतीय -अनीता बछलहा गणित -प्रथम -संतोष कुशवाहा द्वितीय - विनय वर्मा ...