🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर मे अगरिया समाज राष्ट्रीय भवन निर्माण हेतु शासकीय ज़मीन हेतु ज्ञापन दिए लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता
अगरिया समाज के राष्ट्रीय भवन निर्माण हेतु लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ ने दिनांक 27/06/2023 को कलेक्टर कार्यालय अनूपपुर मे शासकीय ज़मीन के लिए जिला अनूपपुर माननीय कलेक्टर महोदय के ज्ञापन दिए ll ज्ञापन राष्ट्रीय कार्यकर्त्ता एवं जिला अनूपपुर के सह - नेतृत्व मे दिया गया ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन रेजिस्ट्रेशन क्रमांक 141979 जिसका उदगम् जिला(संगठन की उत्पत्ति )अनूपपुर मध्यप्रदेश हैं ll जिसके अंतर्गत संगठन के समस्त बड़े आयोजन जैसे राष्ट्रीय महासम्मेलन, स्थापना दिवस जिला अनूपपुर कोतमा मे ही आयोजित किये जाते हैं जहाँ सम्पूर्ण भारत के कई राज्यों से अगरिया समाज के स्वजातीय बंधु, माताए बहने बच्चे, बड़े बुजुर्ग 1000-1200 की संख्या मे कार्यक्रम मे उपस्थित होते हैं ll जिसके लिए राष्ट्रीय भवन की अत्यंत आवश्यकता रही हैं क्योंकि ऐसी क्षमता का भवन किराया से उपलब्ध नहीं हो पाता था और उपलब्ध भी होता था तो अधिक से अधिक किराया के रूप मे भुगतान करना पड़ता था ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन सम्पूर्ण भारत के अगरिया समाज का समाज...