agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

mission 2025 agariya samaj लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति के बारे मे एवं अगरिया जनजाति समाज के लिए लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्य

  अगरिया जनजाति : हमारी संस्कृति, हमारी विरासत, हमारा गौरव अगरिया जनजाति भारत की महत्वपूर्ण आदिवासी समुदायों में से एक है। मध्यप्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सरकारी सूची में अगरिया (Agariya) का नाम शामिल है। अगरिया समाज की पहचान उसकी समृद्ध सामाजिक परंपराओं, प्रकृति से जुड़े जीवन-मूल्यों, लोक संस्कृति और विशेष रूप से पारंपरिक लौह-प्रगलन की विरासत से जुड़ी रही है। पीढ़ियों से लौह अयस्क से लोहे के निर्माण की पारंपरिक जानकारी अगरिया समुदाय की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है। लौह प्रगलन : अगरिया समाज की गौरवशाली विरासत अगरिया समुदाय की सबसे विशिष्ट पहचान उसकी पारंपरिक लौह-प्रगलन परंपरा है। प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय ज्ञान और पीढ़ियों से विकसित तकनीकी समझ के आधार पर लौह अयस्क से उपयोगी लोहा तैयार करने की परंपरा ने अगरिया समाज को एक विशिष्ट पहचान दी। यह केवल लोहे के निर्माण की तकनीक नहीं थी, बल्कि इसमें स्थानीय ज्ञान, प्रकृति की समझ, श्रम, कौशल और सामुदायिक परंपरा का समन्वय दिखाई देता है। इसी गौरवशाली विरासत को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अगरि...

दशगात्र कार्यक्रम मे उमरिया पहुचे अगरिया समाज संगठन भारत के राष्ट्रीय कोर लीडर सुखलाल अगरिया जी ll

अगरिया समाज संगठन भारत समाज को जमीनी स्तर पऱ जागरूक करने के लिए लगातर प्रयास कर रहा है प्रत्येक सामाजिक गतिविधियों मे ज़िला स्तर के कार्यकर्त्ता समाज के कार्यक्रम मे हिस्सा लेते है लेकिन अन्य जिलों दूर दराज से भी संगठन के कोर लीडर भी समाज के कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति प्रदान करते है ll जिससे समाज मे एक अलग स्तर पर पर लेकर जाया जा सके समाज मे जागरूकता लाया जा सके ll ऐसे ही एक सामाजिक दशगात्र कार्यक्रम अगरिया समाज का दिनांक -27/20/2022 को ज़िला उमरिया के रायपुर ग्राम मे संपन्न हुआ जहाँ ज़िला उमरिया के कार्यकर्त्ता उपस्थित तो रहे है लेकिन अगरिया समाज संगठन भारत के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य श्री सुखलाल अगरिया सीधी ज़िला मप्र से आकर कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ll जहाँ उन्होंने समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए समाज मे शिक्षा नशा मुक्ति के साथ साथ संगठन के साथ जुड़ कर समाज को जागरूक करने का विचार रखा ll राष्ट्रीय अगरिया समाज संगठन मे ऐसा माना जाता है की उमरिया ज़िला जो की मप्र से है संगठन मे सबसे बेहतर ज़िला मे आता है वहा के कार्यकर्त्ता हर गतिविधियों को एक अच्छे और प्राथमिकता पूर्वक कर...