रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
अगरिया समाज राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 को लेकर जिला सिंगरौली मप्र मे बैठक संपन्न हुआ ll 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻 लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का " कोतमा रास्ट्रीय महासम्मेलन जिला-अनुपपुर " के तत्वावधान में आकस्मिक बैठक आज दिनांक-10-09-2023 को समय 2.30 बजे दिन स्थान बृजलाल अगरिया के निज निवास स्थान भीखाझरिया जिला सिंगरौली में श्री राजकुमार अगरिया जिलाध्यक्ष जिला सिंगरौली के अध्यक्षता में बैठक रखी गई जिसमे प्रस्तावित नोडल अधिकारी श्री बीरबल अगरिया ग्राम सोनगढ जिला सीधी,व अन्य सदस्य (1) पन्नेलाल अगरिया मझौली पाठ सिंगरौली (2)रामदुलारे अगरिया खनुआ सिंगरौली (3)भैयालाल अगरिया बोदा चितरंगी सिंगरौली (4)मोहनलाल अगरिया भीखाझरिया देवसर सिंगरौली (5)बृजभान अगरिया भीखाझरिया देवसर सिंगरौली एवम् अन्य सदस्य महानुभाव उपस्थित हुए बैठक दरम्यान रास्ट्रीय सम्मेलन व स्थापना दिवस पर विशेष चर्चा की गई,तत्पश्चात सदस्यता शुल्क एवम् आवस्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई व सम्मेलन में अनिवार्य रूप से भाग लेने पर जोर दी गई।...