💥अगरिया जनजाति गौरव दिवस💥 ❤️🔥केवल एक कार्यक्रम नहीं, अगरिया जनजाति के सम्मान, विरासत और पहचान का उत्सव❤️🔥 हर वर्ष 15 नवंबर को कोतमा में मनाया जाने वाला “अगरिया जनजाति गौरव दिवस” अगरिया समाज के लिए केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं है, बल्कि अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। अगरिया जनजाति का इतिहास अपनी मेहनत, परंपरा और लौह-कर्म की विशिष्ट विरासत से जुड़ा हुआ है। पीढ़ियों से हमारे पूर्वजों ने आग, मिट्टी, पत्थर और लौह अयस्क के साथ अपने पारंपरिक ज्ञान एवं कौशल का उपयोग करते हुए लौह निर्माण की परंपरा को जीवित रखा। यह केवल एक पेशा नहीं था, बल्कि हमारे पूर्वजों की तकनीकी समझ, प्रकृति के साथ उनका संबंध और उनकी मेहनत की पहचान थी। इसी गौरवशाली विरासत को सम्मान देने और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से अगरिया जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया जाता है। 🔥 गौरव दिवस का उद्देश्य🎊💥 इस दिवस का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि अगरिया समाज अपनी पहचान को जाने, अपनी संस्कृति ...
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन(LOUH PRAGALAK AGARIYA JANJATI BHARAT FOUNDATION)मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला मे स्थित एक गैर लाभकारी सामाजिक संस्था है ज़ी सेक्शन -8 के तहत पंजीकृत संस्था है ll जो विशेष रूप से अगरिया आदिवासी सामुदाय के उत्थान, सशक्तिकरण और संस्कृति विरासत के संरक्षण के लिए समर्पित है ll संस्था की मुख्य जानकारी :- ° स्थापना तिथि - लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की स्थापना 20 मार्च 2023 को हुआ ll ° मुख्यालय - ग्राम -सोही बेलहा,पोस्ट -भाद, तहसील - कोतमा, जिला -अनूपपुर (मध्यप्रदेश) है ll ° मुख्य पदाधिकारी (संस्था संस्थापक / मैनेजिंग डायरेक्टर)- दशरथ प्रसाद अगरिया ° सदस्य - विजय कुमार अगरिया, रामखिलावन अगरिया, अन्नू अगरिया ° पंजीयन क्रमांक - 141979 ° CIN NO- U88900MP2023NPL064902 फाउंडेशन के प्रमुख उद्देश्य एवं कार्य:- लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन कई सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन करता है ll • शिक्षा सहायता :- जरूरतमंद बच्चों को स्कूल / कॉलेज मे प्रवेश दिलाना और बैग,कॉपी पुस्तके वितरित करना ll • स्कूलों का विकास ...