राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे सूरजपुर छ.ग मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न ll सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे सूरजपुर छ.ग मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न ll

राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे दिनांक -13/03/2022 को अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
यू ट्यूब पर  कार्यक्रम को  देख सकते है 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
                                                                    https://youtu.be/0zk05C9vQlM
ll आपको अवगत कराना चाहुँगा की संगठन द्वारा निर्णय लिया गया था की मार्च महीना समाज एवं संगठन के लिए कुछ अलग होगा जहाँ समाज के जमीनी स्तर के विकास के लिए संगठन अंतर्गत राज्यों के हर जिले मे मीटिंग एवं साथ मे समाज के प्रति जागरूकता लाने के लिए  सामाजिक बंधुओ को शपथ ग्रहण कराया जायगा  जिसमे मीटिंग का एजेंडा एवं शपथ प्रारूप राष्ट्रीय स्तर से प्रदाय किये जायेगे और ये सारे कार्यक्रम प्रत्येक जिले मे अन्य जिले से नियुक्त नोडल कार्यकर्त्ता की उपस्थित मे होगा ll
इसी के परिप्रेक्ष्य मे ज़िला सूरजपुर मे राष्ट्रीय स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी श्री सुबोध कुमार, श्री जागेराम अगरिया, श्री मति सोहरी अगरिया, श्री मति दीपा अगरिया जी की उपस्थित मे सामाजिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्तर से प्रदाय एजेंड पर मीटिंग सम्पन्न हुआ ll जहाँ बताया गया की संगठन सम्पूर्ण भारत के अगरिया जनजाति को संगठित करना चाहता है एवं समाज मे जमीनी स्तर से विकास के लिए कार्य कर रहा है ll संगठन समाज के जमीनी स्तर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार है, जहाँ संगठन के साथ समाज के हर व्यक्ति को मजबूती के साथ जुड़कर हर व्यक्ति को समाज के उत्थान एवं विकास मे अपना सहयोग प्रदान करना है, समाज का विकास तभी संभव है ज़ब जर व्यक्ति समाज के लिए समय दान करेगा ll समाज मे शिक्षा के दर को बेहतर करने के लिए संगठन की योजना के बारे मे बताया गया की संगठन,समाज मे हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी मे अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को संगठन की ओर से  बच्चों को

प्रोत्साहित किया जायगा एवं माँ बाप को भी सम्मानित किया जायगा इसी के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने पर भी बाते हुयी ll तथा समाज मे जो भी परेशानिया है उसको दूर करने के लिए संगठन सतत कार्यशील है ll इसी के लिए संगठन समाज मे सम्पूर्ण भारत स्तर पर पर अगरिया जनजाति के उत्थान एवं विकास के लिए पूरे भारत स्तर से सभी अगरिया जनजाति को एक मंच पर संगठित करना चाहता है ll क्योंकि संगठन मे शक्ति होती है एवं एकता मे ही ताकत होती है ll अंतिम मे सभी सामाजिक बंधुओ को बताया गया की सभी संगठन के साथ मजबूती से जुड़ें एवं अपनी सामाजिक समस्या से संगठन को अवगत कराये जिससे संगठन समाज के जमीनी स्तर से विकास के लिए कार्य कर सके ll
राष्ट्रीय स्तर से नियुक्त पदाधिकारी मे बतौर नोडल के रूप मे - श्री जागेराम अगरिया, सुबोध कुमार, श्री मति सोहरी अगरिया, श्री मति दीपा अगरिया जी सभी ने संगठन से प्राप्त एजेंडा अनुसार मीटिंग /शपथ ग्रहण कार्यक्रम बड़े उत्साह पूर्वक संपन्न कराये एवं समाज के विकास के लिए अपना उद्बोधन भी दिए ll
ज़िला स्तर से कार्यक्रम व्यवस्थापक मे -अर्जुन अगरिया, होरिलाल अगरिया, लल्लू अगरिया, नरेश अगरिया, हीरालाल अगरिया, शोभनाथ अगरिया ईश्वर अगरिया,रामसरन अगरिया  एवं कई ग्राम के सामाजिक माताए  बहने एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे है ll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत जिनके मार्गदर्शन मे सभी जिलों मे ये कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है जिनके संचालक दशरथ अगरिया, अध्यक्ष रामखिलावन अगरिया, उपाध्यक्ष रामसारोवर अगरिया सहित संगठन के सभी कोर मेंबर ने सभी नोडल कार्यकर्त्ता जो जिले मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को संपन्न कराये उनको एवं ज़िला के सभी कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक स्वजातीय बंधुओ को का आभार प्रकट किये और धन्यवाद भी दिया उन्होंने कहा की आप सभी ने मिलकर जो समाज के विकास के लिए अपना योगदान दे रहे है वो बहुत ही प्रशंसनीय, अनुकरणीय है समाज के इतिहास मे सदैव आप सभी का नाम बड़े आदर के साथ लिया जायगा क्योंकि समाज सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है ll संगठन आप सभी से अपेक्षा रखता है की आप ऐसे ही आगे भी इस संगठन के माध्यम से इस समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे एवं समाज के विकास मे कार्य करते रहेगे ll

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...