agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगरिया जनजाति समाज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर 2026)

🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...

अनूपपुर म.प्र के कोतमा ब्लॉक के गोडारू मे अगरिया समाज की बैठक संपन्न हुआ एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई ll राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 पर चर्चा हुआ

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन जिला इकाई अनूपपुर के ब्लॉक कोतमा के ग्राम गोडारू मे दिनांक - 27/08/2023 को बैठक सम्पन्न हुआ ll जहाँ संगठन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया, जिलाध्यक्ष मायाराम अगरिया, ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल अगरिया, कार्यकर्त्ता रामखेलावन अगरिया, रामविलास अगरिया,संतराम अगरिया सहित कई माताए बहने कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ll कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना संगठन से जोड़ना एवं समाज मे शिक्षा के प्रति बढ़ावा देना एवं राष्ट्रीय महासम्मेलन 2023 जो की कोतमा अनूपपुर मे संपन्न होना हैं अधिक से अधिक संख्या मे अपनी उपस्थिति देना रहा हैं ll बैठक मे ब्लॉक इकाई कोतमा हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया :- 1- बीरबल अगरिया गोडारू से कोतमा ब्लॉक कोषाध्यक्ष चयनित किये गए ll 2- सम्हारू अगरिया गोडारू से ब्लॉक संरक्षक चयनित किये गए ll 3- प्रीतम लाल अगरिया जी ब्लॉक उपसंरक्षक चयनित किये गए ll उपरोक्त चयनित सभी पदाधिकारियों का तिलक वंदन करते हुए स्वागत किया गया ll सभी ने संगठन के साथ मिलकर समाज के लिए तन मन धन से निष्ठांपूर्वक कार्य करने को बो...