अगरिया जनजाति भारत की एक विशिष्ट आदिवासी समुदाय है, जिसकी पहचान पारंपरिक लौह-प्रगलन कला, प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से रही है। अगरिया समाज की खास पहचान को समझने के लिए उसके इतिहास, रहन-सहन, खान-पान, पहनावे, देवी-देवताओं, पारंपरिक ज्ञान और सामाजिक जीवन को जानना आवश्यक है। 1. अगरिया समाज की खास पहचान:- •लौह प्रगलन की परंपरा: अगरिया समुदाय के अनेक समूह ऐतिहासिक रूप से लौह अयस्क से लोहा तैयार करने की पारंपरिक तकनीक के लिए जाने जाते हैं। •मेहनत और कौशल: पारंपरिक भट्ठी बनाना, अयस्क की पहचान करना, धातु को गलाना और लोहे को उपयोगी रूप देना विशेष तकनीकी ज्ञान की मांग करता था। •प्रकृति से जुड़ाव : जंगल, पहाड़, मिट्टी, पत्थर, वनस्पतियों और स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का पारंपरिक जीवन में महत्त्व रहा है। •सांस्कृतिक विरासत: लोकगीत, लोककथाएँ, पारंपरिक पूजा, सामुदायिक आयोजन और पीढ़ियों से चला आ रहा ज्ञान सामाजिक पहचान के महत्त्वपूर्ण अंग हैं। •सामुदायिक सहयोग: परिवार, रिश्तेदारी और समुदाय के लोगों के बीच सहयोग, मेल-मिलाप तथा सामूहिक कार्यक्रमों की परंपरा ...
एक अच्छे समाज सेवी में क्या विशेष गुण होना चाहिए /एक अच्छे समाज सेवी के गुण :- एक समाज सेवी का समाज में विशेष भूमिका होती है यदि कोई समाज सेवा का कार्य करता है तो समाज सेवा बहुत ही पुनीत कार्य है समाज सेवा के लिए व्यक्ति को सकारात्मक होना चाहिए क्योकि समाज में कई प्रकार के लोगो से मिलना जुलना होता है जिससे सभी को मिलाकर समझाकर एक साथ लेकर चलना बहुत बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य होता है। इसलिए आइये कुछ विशेष गुण को जानने का प्रयास करते है की अच्छे समाज सेवी में क्या विशेष गुण होना आवश्यक है - 1 -सरल स्वभाव , मृदुभासी , समाज में अनुभव रखता हो एवं प्रतिभाशाली तथा प्रभावशाली वक्ता हो जो समाज के किसी मुद्दे को लोगो को समझा सके। तथा अपनी बातो को प्रभावी तरीके से लोगो बीच रख सके। २-एक अच्छे समाज सेवी में सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण बात उसकी सोच बहुत महत्त्व पूर्ण मायने रखती है - जो है सकारात्मक सोच क्योकि सामाजिक कार्य में सकारात्मक विचार बहुत मायने रखता है इससे समाज में लोगो को ऊर्जा मिलती है और जिस लक्ष्य की ...