agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 जिला कोरबा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर 2026)

🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...

अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 जिला कोरबा छ ग मे संपन्न ll शपथ ग्रहण एवं एजेंडा वाचन का भव्य आयोजन हुआ ll

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के ग्राम - चर्रा मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम दिनांक 30/03/2026 को सम्पन्न हुआ ll कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला के लिए नियुक्त नोडल श्री अर्जुन अगरिया एवं बुद्धूराम अगरिया ज़ी मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ रहे है ll जिनकी उपस्थिति मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जिला कोरबा के ग्राम चर्रा मे संपन्न हुआ ll  अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष फाउंडेशन से जुड़े सभी जिलों मे आयोजित कराया जाता है जिसका उद्देश्य फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे सभी उद्देश्य गतिविधियों को अगरिया समाज जनसमुदाय तक पहुँचाना सभी को बताना है तथा सम्पूर्ण भारत मे संगठित समाज का निर्माण, अगरिया जनजाति का संरक्षण, अगरिया जनजाति की प्रतिभाशाली वैज्ञानिक संस्कृति (लौह अयस्क से लोहा बनाने) का संरक्षण, समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना, फाउंडेशन द्वारा समाज मे बच्चों को शिक्षा के प्रति किये जा रहे सहयोग की जानकारी देना जैसे फीस कॉपी बस्ता, पुस्तक मे सहयोग इसके अलावा 85% से ऊपर का परीक...