🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ग्राम तेलसरा जिला कोरबा छ.ग में दशगात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ।। राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के कार्यकर्त्ता उपश्थित हुए।
ग्राम तेलसरा जिला कोरबा छ.ग में दशगात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ।। राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के कार्यकर्त्ता उपश्थित हुए। अगरिया समाज संगठन भारत का उद्देश्य समाज को संगठित करना समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना , समाज को नशा मुक्त बनाना ,समाज को शिक्षित बनाना है उसी के उद्देश्य एवं पूर्ती के लिए अगरिया समाज संगठन भारत के कार्यकर्त्ता सतत सामाजिक कार्य एवं सामाजिक गतिविधि में लगातार उपश्थित हो रहे है। एवं सामाजिक गतिविधियों में उपश्थित होकर समाज को हर क्षेत्र में जागरूक करने एवं सामाजिक मदद करने में लगे हुए है। ग्राम तेलसरा ,तहसील कटघोरा जिला कोरबा में बीते कुछ दिनों पूर्व अगरिया समाज के जोहन सिंह अगरिया जी की पत्नी स्व. गायत्री बाई का स्वर्गवास हुआ था जिनका दशगात्र कार्यक्रम सामाजिक रीतिरिवाज संस्कृति के अनुसार दिनांक 13. 02 . 2022 को दिन रविवार को संपन्न हुआ। जहा राष्ट्रिय लौह प्रगलक अगरिया महासंघ भारत के अध्यक्ष श्री रामखिलावन अगरिया जी ,उमेंद सिंह अगरिया ,इतवार सिंह अगरिया ,जगदीश अगरिया ,गणेश राम अगरिया ,लाखन सिं...