agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर 2026)

🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...

संगठन मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा अगरिया समाज के गायक को सम्मान स्वरुप भेट प्रदान किया गया ll

आज दिनांक 30/04/2023 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन कार्यालय मे संगठन एवं अगरिया जनजाति समाज को अपने संगीत गीत के माध्यम से जगाने वाले गायक " श्री रामविलास अगरिया जी अनूपपुर को संगठन कार्यालय मे सह सम्मान आमंत्रित किया गया गया जहाँ संगठन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया द्वारा श्री मायाराम अगरिया अनूपपुर जिलाध्यक्ष के हाथों पुरुस्कार / भेट स्वरुप एक सेट शेरवानी डिज़ाइन (कुर्ता पैजामा) श्री रामविलास जी को भेट स्वरुप प्रदान किया गया ll संगठन इनके कला एवं गीत को धन्यवाद देता हैं जिससे आज इनके कला के वजह से अगरिया समाज के गाने हर जगह अगरिया जनजाति के अस्तित्व को बता रहे हैं पहचान को बता रहे हैं ll आज अगरिया जनजाति के पहचान अस्तित्व को उजागर करने की आवश्यकता हैं समाज के हर वीरांगना एवं स्वजातीय बंधुओ से संगठन अपील करता हैं संगठित होकर एस समाज को संरक्षित करें एवं समाज मे शिक्षा के लिए पहल करें, समाज को संस्कारी, नशा मुक्त समाज बनाये ll💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

जिला सीधी मध्यप्रदेश मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान अंतर्गत संगठन एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll दिनांक -23/04/2023नोडल - श्री सूरजलाल मरावी जी की उपस्थिति मे ll

जिला सीधी मध्यप्रदेश मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान अंतर्गत संगठन एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll दिनांक -23/04/2023 नोडल - श्री सूरजलाल मरावी जी की उपस्थिति मे ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के तत्वाधान मे सम्पूर्ण भारत स्तर पर अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं उक्त अभियान अंतर्गत प्रत्येक साल माह मार्च मे संगठन की ओर से प्रत्येक जिलों मे इस कार्यक्रम को बड़े धूम धाम से मनाया जाता हैं जहाँ संगठन की ओर से मीटिंग का एजेंडा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं और ये कार्यक्रम संगठन की ओर से नियुक्त नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी की उपस्थिति मे संपन्न कराया जाता हैं ll जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण अगरिया जनजाति का संरक्षण, अगरिया अस्तित्व,, समाज मे शिक्षा, समाज को नशा मुक्त बनाना, समाज से मांश मदिरा का लेनदेन बंद करना, शिक्षा सहयोग, दशगात्र सहयोग तथा समाज से रूढीवाद जैसे विचार धारा को खत्म करना एवं समाज मे जागरूकता लाना एवं समाज का सम्पूर्ण उत्थान विकास करना हैं ll उक्त के सम्बंध जिला सीधी मध्यप्रदेश मे दिनांक 23/04/2023 को ...