रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
संचालक दशरथ अगरिया 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत की ओर से आप सभी सम्मानीय साथियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें ll आज इस रंगों के त्यौहार पऱ कामना करता हु की आप और आपके परिवार मे सदैव रंगों की तरह रंग बिरंगे खुशियाँ बनी रहे आप और आपका परिवार सदैव ख़ुश रहे ll साथ मे आप सभी से अपेक्षा है की आप सभी महिला, पुरुष, युवा इस समाज के उत्थान एवं विकास मे अपना समय का दान देते हुए इस समाज के अस्तित्व एवं समाज के पुनरनिर्माण मे अपना अमूल्य योगदान देंगे ll आप सभी राज्य, ज़िला , छोटे, बड़े, का भेदभाव भुलाते हुए एक साथ मिलकर सम्पूर्ण अगरिया जनजाति (सम्पूर्ण भारत) के लिए इस संगठन से जुड़ कर समाज को जागरूक करेंगे ll आप सभी अवश्य इस बात को समझते है की ये समाज हमारा है और इस समाज को एक संस्कारी, शिक्षित समाज बनाना मेरी जिम्मेदारी है और सम्पूर्ण भारत पर निवासरत अगरिया जनजाति मेरा परिवार है ll इसी भावना के साथ समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे समाज को जागरूक करेंगे यही अपेक्षा है ll तो बोलिए "गर्व से कहो हम अगरिया है " "कश्मीर से ...