रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन जिसका उद्देश्य अगरिया जनजाति समाज का सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास हैं अगरिया समाज का संरक्षण संस्कृति का संरक्षण, सम्पूर्ण भारत मे संगठित समाज,समाज मे शिक्षा सहयोग, नशा मुक्ति अभियान, दशगात्र सहयोग करना हैं जैसे कई मुद्दों पर लगातार काम कर रहा हैं ll जिसका पूरा श्रेय अगरिया समाज के जाबाज समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्त्ताओ को जाता हैं ll फाउंडेशन द्वारा आगामी आने वाले समय मे सम्पूर्ण भारत स्तर पर "अगरिया जनजाति संवाद कार्यक्रम" का आयोजन होने वाला हैं जिसका उद्देश्य अगरिया जनजाति मे विभेद को समाप्त करना एवं समाज के विकास उत्थान के प्रति फाउंडेशन से जुड़कर लोगो मे रुझान लाना हैं ll जिसके प्रचार प्रसार मे जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता अपने घर से 100 किलोमीटर दूर जाकर मीटिंग एवं बैठक के माध्यम से लोगो को कार्यक्रम के बारे मे एवं कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे मे जानकारी दे रहे हैं ll इसके साथ ही फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास के लिए चलाये जा रहे मुहीम से लोगो को परिचित करा रहे हैं एवं फाउंडेशन से सभी को जुड़ने एवं समाज के उत्थान मे भागीद...