रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास का संस्था लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ज़िला अनूपपुर ब्लॉक कोतमा के ग्राम टिकईटोला मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12/06/2024 को हुआ ll कार्यक्रम मे ज़िला अनूपपुर,उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली (मध्यप्रदेश) एवं कोरिया (छत्तीसगढ़)जिलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल हुए ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम के लिए फाउंडेशन द्वारा अन्य जिले से नोडल कार्यकर्ता अधिकारी की नियुक्ति की गयी थी जिनके मुख्य अतिथ्य मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll फाउंडेशन द्वारा अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य अगरिया जनजाति समाज को संगठित करना, अगरिया जनजाति का संरक्षण, समाज की संस्कृति का संरक्षण करना, समाज मे बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, तथा शिक्षा मे सहयोग करना, विवाह मे सहयोग करना, इलाज मे सहयोग करना, दशगात्र मे सहयोग करना तथा समाज को नशा मुक्त समाज बनाना तथा समाज से रूढ़िवादी विचार को समाप्त करना एवं ऐसे समस्त फाउंडेशन द्वारा समाज के लिए चलाये जा रहे मुहीम से अगरिया जन समुदाय को अवगत कराना है और...