agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

anuppur agariya samaj लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर 2026)

🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...

अनूपपुर म.प्र की टीम कोतमा विधायक से मिले संगीत सामग्री एवं अगरिया समाज सामुदायिक भवन की मांग को लेकर ll

जिला इकाई अनूपपुर मध्यप्रदेश अगरिया समाज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता आज दिनांक 25/06/2023 को कोतमा विधान सभा के विधायक महोदय माननीय सुनील सराफ जी से उनकर कार्यालय मे जाकर कुछ मांगो को लेकर मुलाक़ात किये ll संगठन लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया जी ने अगरिया समाज के मांगो को विधायक महोदय जी को अवगत कराते हुए निवेदन किये की अगरिया जनजाति को आज पहचान दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सरकार का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हैं ll जिससे इस वैज्ञानिक अगरिया समाज को उसका विलुप्त होता हुआ अस्तित्व प्राप्त हो सके ll  निम्न मांगो को लेकर विधायक महोदय जी से चर्चा हुआ ll 1- अगरिया समाज ब्लॉक इकाई अनूपपुर हेतु संगीत सामग्री जैसे ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम, तबला, झाँझ इत्यादि ll 2- अगरिया समाज सामुदायिक भवन ll  मांगो को पूर्ण करने का निवेदन किया गया ll उक्त मांगो पर माननीय विधायक महोदय जी ने कहा की अगरिया एक आदिवासी वैज्ञानिक समाज हैं जिनकी संस्कृति आज इस देश समाज एवं राज्य की पहचान हैं आज जिनके शैला नृत्...