रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
आदिवासी छात्रा कु. हेमवती सिंह रेउला का हुआ कन्या शिक्षा परिसर मे प्रवेश ll विदाई समारोह बच्ची का स्कूल से ms रेउला मे,बहुत ही भावुक पल था ll माध्यमिक विद्यालय रेउला
आज दिनांक 09/07/2024 स्कूल शासकीय माध्यमिक विद्यालय रेउला मे कक्षा 6 की छात्रा कुमारी हेमवती सिंह पिता शंकर सिंह निवासी रेउला का बहुत ही भावुक विदाई हुआ ll आइये बताते है क्या है पूरा मामला ll हेमवती का 2023/24 मे माध्यमिक विद्यालय रेउला के माध्यम से आवसीय विद्यालय कक्षा 6 मे प्रवेश हेतु जनजाति कार्य विभाग पोर्टल से टेक्स्ट परीक्षा हेतु आवेदन किया गया था बच्ची ने प्रवेश परीक्षा मे अच्छे अंक से प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण की और उसका नाम मेरिट लिस्ट मे आया था ll जिसका आवसीय विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर कोतमा मे सेलेक्शन हुआ ll आज माध्यमिक विद्यालय रेउला मे हेमवती का अंतिम दिवस रहा है क्योंकि लड़की का सेलेक्शन हुआ तो संस्था द्वारा अन्य संस्था मे नाम लिखवाने हेतु संस्था से टीसी दिया गया तथा बच्ची हेमवती को माध्यमिक विद्यालय से विदाई दिया गया विदाई का पल बहुत ही भावुक रहा ll विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन संस्था के शिक्षक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया द्वारा माध्यमिक शिक्षक द्वारा किया गया ll विदाई कार्यक्रम का पूरा खर्च उनके द्वारा किया गया ll दशरथ प्रसाद अगरिया जी द्वारा बच...