रायगढ़ के गेरवानी में अगरिया समाज का जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: समाज को सशक्त और नशामुक्त बनाने का संकल्प एवं फाउंडेशन के सभी गतिविधियों मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर चर्चा ll रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में दिनांक 21 जून 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम गेरवानी में 'अगरिया समाज जिला विकास अभियान' कार्यक्रम का गरिमामयी संपादन हुआ। यह पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष उबरन अगरिया एवं उनकी पूरी टीम के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में फाउंडेशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, जिले में इसकी गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उत्थान के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। 📌 इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ गहन मंथन कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई गंभीर और प्रगतिशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई: सक्रिय भागीदारी: फाउंडेशन की आगामी गतिविधियों जैसे अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वा स्थ...
कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष का चयन हुआ ll अगरिया समाज जिला इकाई अनूपपुर की बैठक संपन्न ll क्या चर्चा हुआ ll कौन हैं ब्लॉक अध्यक्ष ll
कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष का चयन हुआ ll अगरिया समाज जिला इकाई अनूपपुर की बैठक संपन्न ll क्या चर्चा हुआ ll कौन हैं ब्लॉक अध्यक्ष ll दिनांक - 07/05/2023 दिन रविवार को जिला इकाई अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जिलाध्यक्ष अनूपपुर श्री मायाराम अगरिया एवं पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष श्री माखन लाल अगरिया जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ ll जहाँ कार्यक्रम मे राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया,श्री गोरेलाल अगरिया, श्री बुधराम अगरिया, रामप्रसाद अगरिया, संतोष अगरिया, पुष्पराजगढ़ ब्लॉक से उपस्थित रहे ll इसके साथ ही कोतमा ब्लॉक से बाबूलाल अगरिया, रामसँजीवन अगरिया मुसवाझोरकी एवं कई स्वजातीय बंधु एवं माताए बहने उपस्थित रहेll कार्यक्रम मे निम्न बिन्दुओ पर चर्चा हुआ ll 1- कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष / उपाध्यक्ष का चयन - कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का चयन हुआ ll जहाँ सर्व सम्मति से श्री बाबूलाल अगरिया जी को कोतमा ब्लॉक की जिम्मेदारी दीं गयी एवं श्री संजीवन अगरिया जी को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी और उन्होंने पूर्ण जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी को स्वीकार किये ll बाबूलाल अगरिया जी ...