🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
8000 से 10000 रुपये आपको भी मिल सकता है यदि आप अगरिया समाज के है llविवाह सहायता मिला अगरिया परिवार को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के "मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज विवाह सहायता योजना अंतर्गत" सिंगरौली मप्र जिला निवासी कार्यकर्त्ता को उनके पुत्र एवं पुत्री के विवाह पर विवाह सहयोग राशि फाउंडेशन द्वारा दिया गया ll श्री बंश लाल अगरिया जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश निवासी जिनके पुत्र एवं पुत्री का विवाह दिनांक 25/04/2024 एवं 26/04/2024 को उनके निज निवास स्थान जिला सिंगरौली मे होना तय हुआ था जो मध्यम वर्गीय परिवार से है श्री बंशलाल अगरिया जी द्वारा लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन संस्था से विवाह मे मदद हेतु सहयोग राशि की अपील किये थे ll उक्त मांग को ध्यान देते हुए फाउंडेशन द्वारा श्री बंशलाल अगरिया जी एवं उनके परिवार को विवाह सहायता राशि 8700/- रुपये प्रदान किया गया ये राशि जिला सिंगरौली जिलाध्यक्ष के माध्यम से दिया गया जो वहां उपस्थित होकर जिलाकार्यकर्ताओ के साथ परिवार को उपस्थित स्वजातीय बंधुओ के बीच प्रदान किये ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन सम्पूर्ण भारत के अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास का मंच है जहाँ फाउंडेशन द्वारा समाज के...