🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
अगरिया समाज संगठन को क्या कभी मिला था ऐसा कार्यकर्त्ता ll साथियों आपको अवगत कराना चाहेंगे एक तरफ जहा लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन (संगठन) मे कार्यकर्त्ता की तलाश जारी है वही एक ऐसा कार्यकर्त्ता जिला कोरबा मे है ll जो अपने काम के साथ साथ इस समाज के लिए इतने समर्पित है की इनकी कहानी सुनने के बाद आपको लगेगा की वास्तव मे ये अगरिया समाज के कार्यकर्त्ता के रूप मे एक मिशाल माने जा सकते है ll साथियो जी हां इनका नाम दुबराज सिंह अगरिया है और ये जिला कोरबा के निवासी है ll इनकी कहानी माह सितंबर से प्रारम्भ होती है ll ज़ब संगठन की ओर से राष्ट्रीय महासम्मेलन किया गया ये कार्यक्रम मे उपस्थित हुए थे और इन्होने संगठन के उद्देश्य गतिविधियों को गहराई से समझा और जाना उसके बाद ये समाज के लिए समर्पित हो चुके ll आपको बता दे दुबराज सिंह अगरिया जी कोल माइंस मे ड्यूटी करते है ll और ड्यूटी के साथ साथ इस संगठन की ओर से समाज को जागरूक कर रहे है संगठन से लोगो को अवगत करा रहे है उद्देश्य से परिचित करा रहे है ll ये ज़ब ड्यूटी जाते है अपने साथ सभी प्रकार के पहनने के लिए कपडे, एवं सभी प्रकार के सं...