🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे अगरिया समाज के उत्थान एवं समाज के जमीनी स्तर के विकास के लिए संगठन सम्पूर्ण भारत स्तर पर राज्यों के कई जिलों मे ज़िला स्तर पर मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है ll संगठन के पदाधिकारियों का कहना है की ज़ब तक समाज के अंतिम छोर पर खड़ा समाज के व्यक्ति यदि संगठन एवं संगठन के उद्देश्य से परिचित नहीं होगा और संगठन के विचाधारा के अनुरूप नहीं चलेगा तब तक समाज का विकास संभव नहीं है इसके लिए समाज के अंतिम छोर पर खड़े समाज के व्यक्ति को संगठन से जोड़ना और उद्देश्यों से परिचित कराना जरुरी है ll अगरिया समाज संगठन की विचार धारा किसी विशेष ज़िला या राज्य को ना लेकर बल्कि सम्पूर्ण अगरिया समाज के लिए है चाहे वो भारत के किसी भी कोने मे निवासरत हों ll अतः एक संगठित समाज का निर्माण करना ही संगठन का लक्ष्य है ll इन्ही उद्देश्यों की पूर्ती के लिए अगरिया समाज संगठन भारत के तत्वाधान मे ज़िला सीधी मप्र मे दिनांक -13/03/2022 को सीधी जिलाध्यक्ष श्री सुखलाल अगरिया जी एवं ज़िला कार्यकर्त्ता राजकुमार अगरिया,पुण्यदेव अगरिया जी एवं समस्त...