🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
शहडोल (मप्र) मे अगरिया समाज की बैठक /शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे lll
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन पर संगठन द्वारा लिए निर्णय अनुसार प्रत्येक जिले मे अगरिया समाज के जमीनी स्तर से विकास एवं उत्थान के लिए संगठन द्वारा नियुक्त नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी की उपस्थिति मे संगठन से प्रदाय एजेंडा एवं शपथ पत्र के अनुसार शहडोल ज़िला मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं सामाजिक शपथ ग्रहण का कार्यक्रम अमृता हॉस्पिटल पास शहडोल मे सम्पन्न हुआ ll कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर से नियुक्त नोडल श्री सूरज अगरिया जी की उपस्थिति मे संपन्न हुआ ll जहाँ कार्यक्रम के आयोजक शहडोल जिलाध्यक्ष श्री रामसरोवर अगरिया, बलराम अगरिया, प्रेमलाल अगरिया, केशव अगरिया जी, दिनेश अगरिया जी, रामबाहोर अगरिया जी भोला अगरिया जी कलावती अगरिया, अमरीतिया बाई सहित शहडोल ज़िला से कई सामाजिक बंधु कार्यक्रम मे उपस्थित रहे ll
1-समाज के विकास के लिए प्रत्येक ज़िला से 500 की राशि ज़िला से राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाना है जिसका उपयोग समाज मे बच्चों को फीस कॉपी पुस्तक एवं सामाजिक सहयोग मे किया जायगा ll
2- प्रत्येक महीने जिले मे सामाजिक बैठक होंगी जिसमे ज़िला मे समाज के लिए योजना बनाना एवं सामाजिक समस्या पर चर्चा होंगी ll
3- समाज मे शिक्षा के दर को बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया जायगा एवं सम्बंधित माता पिता को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जायगा ll
4-समाज के किसी कार्यक्रम मे नशा मदिरापान को बंद करने पर चर्चा हुआ ll एवं नशा का समाज मे दुष्प्रभाव पऱ भी बताया गया ll
5- अपने ज़िला के विकास मे सभी का योगदान जरुरी है राष्ट्रीय स्तर से जुड़ कर सभी को समाज के उत्थान एवं विकास मे कार्य करना है ll
6. अगरिया समाज की संस्कृति रीति रीवाज परंपरा को जीवित रखना है ll
7-धर्म परिवर्तन नहीं करना है अगरिया समाज के गौरव शाली समाज है अपने समाज का आदर सम्मान करना है ll
8. हमारी सोच विचार सम्पूर्ण अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास के लिए होना चाहिए चाहे वो किसी भी राज्य या जिले से हो ll
9. सामाजिक सहयोग सुख दुख मे सहयोग करने पऱ चर्चा ll
10. राष्ट्रीय स्तर के समस्त गतिविधियों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पऱ चर्चा जिससे समाज का हर व्यक्ति संगठन से जुड़ सके ll एवं समाज मे जागरूकता आ सके पर चर्चा ll
11-अगरिया समाज संगठन भारत के यू ट्यूब चैनल जो यू ट्यूब पऱ agariya samaj sangathan bharat के नाम से है सब्सक्राइब कर जुड़ने को एवं अगरिया समाज के वेबसाइट जो गूगल परwww.agariyajanjati.in के नाम से है एवं www.agariyasamajsangathanbharat.xyz के नाम से है सभी को जानकारी दिया गया और देखने को कहा गया ll
इसके अलावा और भी राष्ट्रीय स्तर से प्राप्त कई मुद्दे पऱ चर्चा हुआ एवं इसके पश्चात अंतिम कड़ी मे सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओ का संगठन के साथ दृढ़ता से जुड़ कर समाज के विकास के लिए कार्य करने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai