agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

agariya samaj jodo abhiyan karyakram लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति के बारे मे एवं अगरिया जनजाति समाज के लिए लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्य

  अगरिया जनजाति : हमारी संस्कृति, हमारी विरासत, हमारा गौरव अगरिया जनजाति भारत की महत्वपूर्ण आदिवासी समुदायों में से एक है। मध्यप्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सरकारी सूची में अगरिया (Agariya) का नाम शामिल है। अगरिया समाज की पहचान उसकी समृद्ध सामाजिक परंपराओं, प्रकृति से जुड़े जीवन-मूल्यों, लोक संस्कृति और विशेष रूप से पारंपरिक लौह-प्रगलन की विरासत से जुड़ी रही है। पीढ़ियों से लौह अयस्क से लोहे के निर्माण की पारंपरिक जानकारी अगरिया समुदाय की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है। लौह प्रगलन : अगरिया समाज की गौरवशाली विरासत अगरिया समुदाय की सबसे विशिष्ट पहचान उसकी पारंपरिक लौह-प्रगलन परंपरा है। प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय ज्ञान और पीढ़ियों से विकसित तकनीकी समझ के आधार पर लौह अयस्क से उपयोगी लोहा तैयार करने की परंपरा ने अगरिया समाज को एक विशिष्ट पहचान दी। यह केवल लोहे के निर्माण की तकनीक नहीं थी, बल्कि इसमें स्थानीय ज्ञान, प्रकृति की समझ, श्रम, कौशल और सामुदायिक परंपरा का समन्वय दिखाई देता है। इसी गौरवशाली विरासत को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अगरि...

सिंगरौली (मप्र) के ग्राम ताल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 संपन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे ll

लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे मध्यप्रदेश का ज़िला सिंगरौली के ग्राम ताल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 कार्यक्रम संपन्न हुआ ll  अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हर साल माह मार्च एवं अप्रैल मे लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के हर जिलों मे सम्पन्न कराया जाता है ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उत्थान एवं विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे मुहीम एवं गतिविधियों को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्तियों तक पहुँचाना एवं उनको फाउंडेशन से जोड़ना है ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम को संचालित कराने के लिए प्रत्येक जिलों के लिए फाउंडेशन की ओर से नोडल नियुक्त किये जाते है जो जिलों मे पहुंच कर समाज के उत्थान एवं विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे गतिविधियों की जानकारी विधिवत देते है ll  उपरोक्त के सम्बन्ध मे दिनांक 22/03/2026 दिन - रविवार को ज़िला सिंगरौली मध्यप्रदेश के ग्राम ताल मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ के नोडल श्री टेकराम अगरिया ज़िला उमरिया मध्यप्रदेश से रहे ...