अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...
ज़िला -डिंडोरी (म.प्र ) मे अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के मार्गदर्शन मे ll दिनांक -15/04/2022 को
राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे करंजिया अरुषा धसकन टोला ज़िला डिंडोरी मप्र मे दिनांक -15/04/2022 को अगरिया समाज की मीटिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहाँ राष्ट्रीय स्तर से संगठन द्वारा नियुक्त नोडल सम्मानीय दादा दिलहरण अगरिया एवं मनराखन अगरिया रहे है ll मीटिंग प्रारम्भ के पूर्व अगरिया जनजाति के इष्ट देवता लोहासुर की पूजा अर्चना एवं स्तुति की गयी तथा सभी सम्मानीय नोडल महोदय एवं विशिष्ट अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इसके पश्चात नोडल महोदय श्री दादा दिलहरण अगरिया जी द्वारा संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा का विधिवत विश्लेषण करते हुए संगठन की विचार धाराओं से सभी को अवगत कराये एवं संगठन द्वारा समाज के प्रति चलाये जा रहे मुहीम से सभी को जुड़ने को प्रेरित किये ll तथा बताया गया की सभी को संगठन से जुड़ना है एवं संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुँचाना है जिससे हमारा समाज एक संगठित समाज हो सके एवं समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सके जिससे समाज एक सशक्त समाज के रूप मे सामने आ सके ll स...