agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

agariya samaj jodo abhiyan karyakram 2026 koriya chhattishgarh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अगरिया जनजाति की जनसंख्या एवं रहन सहन से जुड़ी जानकारी

💥अगरिया जनजाति : परिचय💥 अगरिया मध्यप्रदेश की एक अनुसूचित जनजाति है, जिसकी पहचान ऐतिहासिक रूप से लौह-अयस्क से पारंपरिक तरीके से लोहा गलाने और लोहे के औजार बनाने की तकनीक से जुड़ी रही है। ऐतिहासिक अभिलेखों में मध्यप्रदेश के अगरियों का विशेष उल्लेख मिलता है और अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, मंडला जैसे कई क्षेत्र में उनकी पारंपरिक लौह-कर्म परंपरा की एकाग्रता का उल्लेख किया गया है। � 📊 मध्यप्रदेश में अगरिया जनसंख्या✅ 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसंख्या 41,243 थी, जिसमें: पुरुष — 20,706 महिलाएँ — 20,537 कुल परिवार — लगभग 9,609 लिंगानुपात — 992 महिलाएँ प्रति 1,000 पुरुष बाल लिंगानुपात — 965 कुल साक्षरता — लगभग 43.9% ये आंकड़े 2011 Census के ST सांख्यिकीय प्रोफाइल से मेल खाते हैं; भारत सरकार के संसदीय दस्तावेज में भी मध्यप्रदेश के लिए अगरिया की संख्या 41,243 दी गई है। � 👉ध्यान दें:-  41,243 पुराना, 2011 का आधिकारिक जनगणना आंकड़ा है। वर्तमान 2026 की वास्तविक आबादी इससे अलग हो सकती है; नई पूर्ण जनगणना के बिना वर्तमान संख्या को निश्चित रूप...

कटगोड़ी कोरिया छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 सम्पन्न ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मेll

अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला कोरिया के ग्राम कटगोड़ी मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला कोरिया समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री सुकुल प्रसाद नागवंशी जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला कोरिया छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अमरशाह अगरिया सीधी की नियुक्ति हुई थी जो कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराये ll  अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे सभी जिलों मे आयोजित हो रहा है जिसका उद्देश्य समाज को संगठित सशक्त, शिक्षित, और बेहतर समाज बनाना है ll अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ll श्री अमरशाह अगरिया नोडल महोदय के द्वारा लोहासुर पूजन वंदन किया गया इसके पश्चात निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा किये ll 1- अगरिया जनजाति स...