अगरिया जनजाति भारत की एक अत्यंत प्राचीन, पारम्परिक और गौरवशाली लौह-शिल्पी (लोहा गलाने और औजार बनाने वाली) आदिम जनजाति है। अगरिया समाज की सामाजिक संरचना और उसकी गोत्र व्यवस्था बेहद समृद्ध और प्रकृति से जुड़ी हुई है। इस समाज में लगभग 89 प्राकृतिक या प्रकृति-आधारित गोत्र माने जाते हैं, जिनमें से मरावी (Maravi) एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित गोत्र है। मरावी गोत्र का अर्थ और प्राकृतिक प्रतीक आदिवासी समाज में गोत्रों का नामकरण और उनकी संरचना प्रकृति (पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, नदियाँ या जीव-जंतुओं) के आधार पर होती है। शाब्दिक अर्थ: गोंडी और आदिम सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार, गोत्रों के अंत में आने वाले अक्षरों का अपना एक विशेष प्राकृतिक संकेत होता है। मरावी शब्द की उत्पत्ति भी इसी प्राकृतिक जुड़ाव से है, जो मुख्य रूप से वनस्पति, लता (वेली) या किसी विशिष्ट प्राकृतिक टोटम (प्रतीक) को दर्शाता है। टोटम (प्रतीक) के प्रति श्रद्धा: मरावी गोत्र के लोग अपने पारंपरिक प्राकृतिक प्रतीक (टोटम) को बेहद पवित्र मानते हैं। इस गोत्र के नियमों के अनुसार, अपने प्रतीक जीव या वनस्पति को ...
एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न ll जिला - अनूपपुर ग्राम - मलैकी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 संपन्न हुआ दिनांक - 31/05/2026 को ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे जिला अनूपपुर के ग्राम - मलैकी मे दिनांक 31/05/2026 को अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll जिला इकाई अनूपपुर मध्यप्रदेश अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम के लिए जिला उमरिया से नियुक्त नोडल श्री विजय कुमार अगरिया, श्री गयादीन अगरिया, श्री लालजी अगरिया उपस्थित रहे एवं श्री टेकराम अगरिया एवं रामरतन अगरिया, दयाराम अगरिया, रामसुचित अगरिया, राजमन अगरिया, रामलखन अगरिया, राजेश अगरिया, मिस अनीता अगरिया, मिस चमेली अगरिया तथा उनकी 16 सदस्यों की अनुभवी समाज सेवी टीम की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ ll कार्यक्रम का प्रारम्भ अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ किया गया ll श्री विजय कुमार अगरिया ज़ी के द्वारा अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे फाउंडेशन के 26 बिन्दुओ का वाचन करते हुए समस्त जिला अनूपपुर वासियो वासियो को फाउंडेशन के विचार धारा मे संगठित होने एवं फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे सभी उद्देश्...