अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...
एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे ll
अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll
अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे सभी जिलों मे आयोजित हो रहा है जिसका उद्देश्य समाज को संगठित सशक्त, शिक्षित, और बेहतर समाज बनाना है ll अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ll श्री उबरन अगरिया जिलाध्यक्ष /मनोनीत नोडल महोदय एवं जिला रायगढ़ के कार्यकर्ताओ द्वारा लोहासुर पूजन वंदन किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ll श्री उबरन अगरिया ज़ी के द्वारा फाउंडेशन द्वारा प्रदाय एजेंडा अनुसार निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा किये ll
1- अगरिया जनजाति समाज का संरक्षण की बात करते हुए बताया गया की सभी सामाजिक स्वजातीय बंधु अपने नाम मे अगरिया लिखें जिससे समाज की पहचान बने ll
2- अगरिया जनजाति समाज के गौरव शाली इतिहास पर चर्चा करते हुए बताया गया की आज समाज मे हमारे बच्चों को अगरिया जनजाति का इतिहास पता नहीं सभी अपने बच्चों को बताये की अगरिया जनजाति ही वो जनजाति समाज है जिसने सबसे पहले इस देश दुनिया मे लौह अयस्क की पहचान किया और पारम्परिक तकनीक से लौह अयस्क द्वारा लोहा बनाया यानि लोहा बनाने की संस्कृति को जन्म देने वाली जनजाति अगरिया जनजाति है ll ये इतिहास घर बच्चों को बताये जिससे बच्चे अपने समाज पर गर्व कर सके ll
3- अगरिया समाज की संस्कृति कल्चर सभ्यता धर्म रीति रिवाज का सम्मान आदर करे कोई भी अन्य धर्म संस्कृति को ना अपनाये हमारा समाज हमारा धर्म हमारा सभ्यता ही हमारी पहचान है ll सभी अपने समाज के इष्ट देवी देवता का सम्मान करे ll किसी अन्य धर्म को ना अपनाये ll यदि कोई अन्य धर्म संस्कृति को अपनाते हुए पाया जाता है उसे समाज से बाहर किया जाए क्योंकि अगरिया जनजाति एक गौरव शाली वैज्ञानिक जनजाति समाज है ll सोचने की बात ये है की हम सब इस अगरिया जनजाति समाज धर्म मे पैदा हुए नाम पहचान आरक्षण इस समाज के नाम से ले रहे है और किसी अन्य धर्म संस्कृति को अपनाये तो ये बात सही नहीं है ll इसलिए यदि कोई समाज मे ऐसा करते पाया जाता है तो सामाजिक दंड का प्रावधान होना चाहिए ll
4- समाज मे शिक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है समाज शिक्षा व्यवसाय नौकरी सामाजिक रहन सहन मे पिछड़ा है जिसके लिए फाउंडेशन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है ll बच्चों को शिक्षा के लिए फीस कॉपी बस्ता पुस्तक मदद किया जाता है ll जिससे बच्चे पढ़े लिखें आगे बढे और अपना, माता पिता तथा समाज का नाम रोशन करे ll फाउंडेशन द्वारा शिक्षा जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है ll समाज मे कोई भी माता पिता बच्चों को घर मे काम या किसी अन्य कार्य के लिए घर मे ना रखे स्कूल भेजे जिससे बच्चों का पढ़ने के प्रति लगाव बढे और बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढे ll
5- फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे चलाये जा रहे मेधावी छात्र सम्मान के बारे मे बताया गया ll यदि कोई समाज अंतर्गत बालक बालिका 85% से ऊपर का रिजल्ट लाते है उन बच्चों को और उनके माता पिता को फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन के स्थापना दिवस कार्यक्रम 15 नवंबर को पुरुस्कार के साथ मंच मे सम्मानित किया जायेगा ll
6- मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना के सम्बन्ध मे जानकारी देते हिये बताया गया की यदि कोई सदस्य इस योजना मे अपना फॉर्म भरता है तो इस योजना के तहत दिवंगत होने वाले सदस्यों के नॉमिनी को दिवंगत सहयोग राशि प्रदान किया जाता है इस योजना के शुरुआत मे दिवंगत परिवार के नॉमिनी मिलने वाली राशि 7000/- रही है लेकिन जैसे जैसे इस योजना मे जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ती जायेगी दिवंगत परिवार को मिलने वाली सहयोग राशि भी बढ़ती जायेगी जो वर्तमान मे लगभग 20000/- के आस पास है ll इसके कुछ नियम शर्ते भी है जो
इसको समझ कर सभी इस योजना मे फार्म भरे ll बताया गया ll
7- अगरिया जनजाति समाज की राज्य सरकार भारत सरकार से जो मांगे है उन पर भी चर्चा किया गया की आज आज अगरिया जनजाति समाज विलोपित होता जा रहा है इस समाज की संख्या यदि जिलों मे देखे तो काफी कम है आज यह समाज शिक्षा, व्यवसाय, नौकरी, सामाजिक रहन सहन हर स्तर से पिछड़ा समाज है ll आज भी इस समाज के लोग पुरानी तकनीक से जुड़े है चाहे वो क़ृषि हो या कोई अन्य कार्य ll आज इस जनजाति समाज को शाशन प्रशासन के आशीर्वाद संरक्षण की आवश्यकता है अगरिया जनजाति समाज को PVTG(विशेष पिछड़ी जनजाति) मे शामिल किया जाना आवश्यक है तभी इस समाज का विकास सम्भव है ll आज यह समाज अन्य समाजो से काफी पिछड़ा है ll शाशन प्रशासन इस समाज का सर्वे (उपरोक्त वर्णित बिन्दुओ को आधार मानकर) ले और इस समाज को pvtg मे शामिल करे ll तभी ये समाज अन्य समाज की तरह सशक्त बेहतर हो सकेगा ll
8- अगरिया जनजाति समाज मे ऎसी प्रथाये लागू हो जिससे समाज को या समाज के लोगो को फायदा ही जैसे दशगात्र साफी प्रथा को समाप्त करते हुए साफी के स्थान पर परिवार को पैसा दे जिससे उस परिवार को आर्थिक सहयोग /मदद मिल सके ll जो आज फाउंडेशन फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से कई जिलों मे सफल भी हो रहा है ll जिससे समाज मे मदद मिल रहा है ll
9- समाज को नशा मुक्त बनाना बहुत ही महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी का कार्य है ll आज नशा हमारे समाज को खोखला और कमजोर कर रहा है हम सभी समाज वासियो को समाज मे चल रहे नशाखोरी को बंद करना होगा हम सभी को जागरूक होना होगा तभी हमारे बच्चों का विकास होगा ll आज समाज मे किसी भी प्रकार के सामाजिक निपटारे, या शादी व्याह, दशगात्र जैसे कार्यक्रम मे माशा मदिरा की माँग किया जा रहा है ll जिसका असर हमारे समाज के बच्चों युवाओ मे पड़ रहा है क्योंकि समाज के कार्यक्रम मे हमारे वच्चे युवा सभी उपस्थित रहते है जो ये सब देख कर सीखते है और वो भी आगे ऐसे ही नशा पान करके समाज मे बैठते है जिससे नशापान की यह प्रक्रिया पीढ़ी दर पीढ़ी चलती जाती है ll अतः हम सभी को समझना आवश्यक होगा की बच्चे, युवा हमारे समाज देश के भविष्य है इसको सही मार्ग पर लेकर जायेगे तभी समाज हमारा विकास करेगा ll इसलिए समाज का कोई भी व्यक्ति समाज मे किसी भी कार्यक्रम मे नशापान का लेन देन नहीं करेगा ll
19- समाज मे महिलाओ के मान सम्मान और उनके सशक्तिकरण पर ध्यान देना होगा समाज मे बच्चियों को शिक्षित तो बनाना ही है लेकिन यदि कोई बालिका ससुराल मे भी है और वो अपना आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है तो उसे पूरा अवसर मिलना चाहिए जिससे समाज को महिलाये आगे चलकर समाज मे सम्पूर्ण नारी समाज का नाम रोशन करे अपने घर परिवार का नाम रोशन करे और अपने पैरो मे खड़ी हो सके ll अतः हम सभी को महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देना होगा ll महिलाओ को घरेलु उत्पाद या कोई अन्य व्यवसाय से भी जोड़ना होगा ll तथा किसी भी प्रकार का हिंसा या मानसिक प्रताड़ना नहीं किया जाना चाहिए ll
20- संगठन से सभी को जुड़ने को लेकर चर्चा किया गया बताया गया की समाज को सभी स्तर से मजबूत सशक्त और बेहतर बनाने के लिए सभी को संगठित होना होगा तभी समाज विकास कर पायेगा ll
21- फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य शासन के स्कूल जैसे नवोदय, ज्ञानोदय, एकलव्य, उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय की होने वालो परीक्षाओ की जानकारी देता है और फार्म संस्था द्वारा भरवाया जाता है कक्षा 6 एवं 9 मे प्रवेश के लिए ll इसके पश्चात् फार्म भरे हुए छात्रों को टूशन भी संस्था द्वारा दिलवाया जाता है जिससे बच्चे इन विशेष स्कूलों मे प्रवेश पा सके ll इसलिए सभी ऐसे बच्चों के माता पिता ध्यान दे और उन बच्चों को खुद या संस्था मे माध्यम से फार्म भरवाए जिससे बच्चों का भविष्य आगे बेहतर हो सके ll
उपरोक्त समस्त फाउंडेशन के एजेंडा पर बिंदुवार माननीय मनोनीत नोडल श्री उबरन अगरिया ज़ी के द्वारा चर्चा किया गयाll इसके पश्चात उपस्थित जिले के स्वजातीय बंधुओ मातृ शक्तियों द्वारा अपने सुझाव एवं विचार समाज के उत्थान विकास मे रखे ll जिला रायगढ़ निवासी एवं फाउंडेशन कार्यकर्त्ता श्री दिलबोध कुमार अगरिया ज़ी जो बहुत अच्छे गायक कलाकार है उनके एवं उनके टीम के द्वारा अगरिया जनजाति समाज के इतिहास संस्कृति एवं इष्ट देव लोहासुर पर बहुत ही बेहतरीन गीत हारमोनियम, तबला ढोलक से साथ प्रस्तुत किये जिससे मन मुग्ध हो गया ll कार्यक्रम के अंत मे मनोनीत नोडल महोदय/ जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया और सभा का समापन किया गया ll कार्यक्रम मे जिला जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया, जीवन अगरिया , चूड़ामणि अगरिया, दिलबोध अगरिया, सागर अगरिया, राकेश अगरिया, श्याम कुमार अगरिया, जगत राम अगरिया, दुखुराम अगरिया,सहित कई कार्यकर्त्ता एवं स्वजातीय बंधु तथा मातृ शक्तियों मे मिस दुतिका अगरिया, सोनकुंवर अगरिया, सविता अगरिया, राधिका अगरिया, मिस सरोजिनी अगरिया, मिस फुलो बाई अगरिया सहित कई माताए बहने 350 से 400 की संख्या मे उपस्थित रहे ll कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं समाज के लिए लाभप्रद रहा ll
कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए यू ट्यूब पर सर्च करे अगरिया समाज संगठन भारत और चैनल को सब्सक्राइब करके जुड़े ll तथा फेसबुक पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और पेज को फॉलो करे ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai