लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे जिला अनूपपुर के ग्राम - मलैकी मे दिनांक 31/05/2026 को अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll जिला इकाई अनूपपुर मध्यप्रदेश अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम के लिए जिला उमरिया से नियुक्त नोडल श्री विजय कुमार अगरिया, श्री गयादीन अगरिया, श्री लालजी अगरिया उपस्थित रहे एवं श्री टेकराम अगरिया एवं रामरतन अगरिया, दयाराम अगरिया, रामसुचित अगरिया, राजमन अगरिया, रामलखन अगरिया, राजेश अगरिया, मिस अनीता अगरिया, मिस चमेली अगरिया तथा उनकी 16 सदस्यों की अनुभवी समाज सेवी टीम की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ ll कार्यक्रम का प्रारम्भ अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ किया गया ll श्री विजय कुमार अगरिया ज़ी के द्वारा अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे फाउंडेशन के 26 बिन्दुओ का वाचन करते हुए समस्त जिला अनूपपुर वासियो वासियो को फाउंडेशन के विचार धारा मे संगठित होने एवं फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे सभी उद्देश्...
एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न ll जिला - अनूपपुर ग्राम - मलैकी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 संपन्न हुआ दिनांक - 31/05/2026 को ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे जिला अनूपपुर के ग्राम - मलैकी मे दिनांक 31/05/2026 को अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll जिला इकाई अनूपपुर मध्यप्रदेश अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम के लिए जिला उमरिया से नियुक्त नोडल श्री विजय कुमार अगरिया, श्री गयादीन अगरिया, श्री लालजी अगरिया उपस्थित रहे एवं श्री टेकराम अगरिया एवं रामरतन अगरिया, दयाराम अगरिया, रामसुचित अगरिया, राजमन अगरिया, रामलखन अगरिया, राजेश अगरिया, मिस अनीता अगरिया, मिस चमेली अगरिया तथा उनकी 16 सदस्यों की अनुभवी समाज सेवी टीम की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ ll
कार्यक्रम का प्रारम्भ अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ किया गया ll श्री विजय कुमार अगरिया ज़ी के द्वारा अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे फाउंडेशन के 26 बिन्दुओ का वाचन करते हुए समस्त जिला अनूपपुर वासियो वासियो को फाउंडेशन के विचार धारा मे संगठित होने एवं फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे सभी उद्देश्यों की की जानकारी बिंदुवार दिए ll
उन्होंने बताया की हम अपने संस्था को जो आज अगरिया जनजाति समाज के सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास के लिए सम्पूर्ण भारत स्तर पर कार्य कर रहा है उसे आर्थिक रूप से भी सक्षम एवं मजबूत बनायेगे हर महीने अपने कमाई का छोटा सा हिस्सा चाहे 5 रूपये ही क्यो ना हो समाज के उत्थान विकास मे दान करेंगे जिसका उपयोग समाज मे शिक्षा सहयोग, दशगात्र सहयोग, इलाज सहयोग जैसे समाज के कार्यो मे किये जायेगे ll
अगरिया जनजाति समाज एवं समाज की संस्कृति का संरक्षण का सन्देश देते हुए उन्होंने बताया की अपने समाज एवं अपने संस्कृति का सम्मान करना हम सभी का धर्म है हमें अपने अंतिम सांस तक अपने समाज की वैज्ञानिक संस्कृति (लौह अयस्क से लोहा का निर्माण) का संरक्षण करना है एवं अपने समाज के गौरव शाली इतिहास को समाज मे बच्चों को भी बताना है क्योंकि अगरिया जनजाति वही गौरव शाली जनजाति समाज है जिसने सबसे पहले लौह अयस्क की पहचान किया तथा पारम्परिक तकनीक से लौह अयस्क को अपनी पारम्परिक भट्ठी मे गलाकार लोहा बनाया यानि लोहा की खोज करने वाली, लोहा को जन्म देने वाली संस्कृति का जन्म दाता अगरिया जनजाति है इसलिए अपने समाज की संस्कृति का सम्मान करना पालन करना हमारे लिए गर्व का विषय है ll तथा कोई भी समाज मे धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे ll अगरिया जनजाति समाज जिस धर्म, संस्कृति से मान्यता प्राप्त है उसी धर्म और संस्कृति को अपनाना है धर्म परिवर्तन से समाज के किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है ll समाज मे शिक्षा का प्रचार प्रसार एवं शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा, फाउंडेशन द्वारा पढ़ने वाले छात्रों को फीस कॉपी बस्ता पुस्तक मे मदद किया जाता है इसलिए सभी बच्चों को को पढ़ाये,किसी भी छात्र की पढ़ाई फीस कॉपी बस्ता पुस्तक की वजह से ना रुके ये हम सभी को ध्यान देना होगा सभी समाज वासी जागरूक बने, संगठित हो जिससे समाज मे शिक्षा का स्तर बढे और एक नवनिर्मित समाज का निर्माण हो सकेll समाज मे बच्चे एवं बच्चियों को सम्बोधित करते हुए बताया गया की बच्चे सभी पढ़े शिक्षा ही विकास का मार्ग हैll बच्चे समाज के भविष्य है यदि आज समाज के हमारे बच्चे शिक्षित होंगे तो पूरा समाज विकास करेगा ll
उन्होंने बताया की शिक्षा क्या है, शिक्षा केवल पढ़ लिख का नौकरी पाना नहीं है बल्कि शिक्षा हमें अच्छा सभ्य संस्कारी और गुणवान बनाता है अच्छे और बुरे मे फर्क समझाता हैll आज हमारा समाज शिक्षा व्यवसाय, नौकरी,सामाजिक रहन सहन चारो स्तर से पिछड़ा है यदि समाज को बेहतर सशक्त और मजबूत बनाना है तो हम सभी को फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज के इन चारो बिन्दुओ पर काम करना होगा तभी समाज हमारा विकास करेगा ll
समाज के हर व्यक्ति को सामाजिक भावना अपने अंदर जागृत करना होगा अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा, समाज से रूढ़िवादी प्रथाओ को समाप्त करना होगा, समाज मे ऐसे नियम लाने होंगे जिससे समाज को और समाज के व्यक्ति को फायदा हो जिससे समाज सशक्त और मजबूत बन सके ll
अगरिया जनजाति समाज की आज की स्थिति को ध्यान देते हुए लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन पूरे भारत मे समाज को जिलों जिलों राज्यों राज्यों मे संगठित कर रहा है हम सभी को फाउंडेशन की विचार धारा का सम्मान करना है और फाउंडेशन से जुड़ना है और फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास के लिए चलाये जा रहे सुझावों को जिलों मे लागू करना है ll बताया गया की समाज मे नशा पान, एवं नशे का लेन देन एक ऐसा रूढ़िवादी प्रथा है जो समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, समाज की किसी भी सामाजिक कार्यक्रम जैसे बरहो, दशगात्र, शादी व्याह मे नशा पान करके बैठना, नशा का लेन देन करना ये बहुत गलत है, क्योंकि ऐसे करने से समाज के बच्चों,युवाओं मे नशा पान की लत बढ़ती है और ये लत पूरे समाज को खोखला कर रही है समाज मे नशा पान के लेन देन से ये नशा पान पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ती जाती है और समाज खोखला कमजोर होता जा रहा है ll फाउंडेशन के अनुसार हम सभी को समाज मे नशा पान की प्रथा को समाप्त करना होगा तभी बच्चों मे विकास मे होगा तभी समाज मे शिक्षा, सभ्यता, संस्कार आएंगे इसलिए आइये मिलकर फाउंडेशन के साथ एक कदम समाज की ओर बढ़ाये और समाज को बेहतर दिशा की ओर लेकर चले ll
हमारे समाज के युवा, बच्चे समाज के भविष्य है इनको सही दिशा मे लेकर जाए जिससे अगरिया जनजाति समाज की एक बेहतर भावी पीढ़ी का निर्माण हो सके ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का लक्ष्य संगठित, सशक्त, शिक्षित एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण लक्ष्य है जिसे हम सभी को अपनाना होगा तभी समाज विकास करेगा ll लौह प्रगलक फाउंडेशन आज समाज मे मेधावी छात्र सम्मान भी देता है यदि समाज मे कोई बालक या बालिका 85% से ऊपर का रिजल्ट लाते है उन बच्चो को अच्छे पुरस्कार के साथ फाउंडेशन के स्थापना दिवस 15 नवंबर (अगरिया जनजाति गौरव दिवस) को बच्चों के साथ माता पिता को भी सम्मानित किया जाता है ll फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे मुहीम को जिलों जिलों राज्यों राज्यों मे पहुंचाने के लिए जिलों मे जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ताओं की नियुक्ति की गयी है जो जिलाध्यक्ष या जो कार्यकर्त्ता बेहतर और अच्छे कार्य करते है उन जिलों के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ताओं को मंच मे पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाता है ll
आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन समाज के हर क्षेत्र मे काम कर रहा है प्रोत्साहन दे रहा है केवल हम सभी को फाउंडेशन द्वारा सुझाये मार्ग पर चलना है ll हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है हमारा समाज हमारा गौरव है हमको संगठित होना है और मिलकर सभी को बेहतर समाज के लिए आगे बढ़ना है ll समाज मे छोटे छोटे बातो से फूट पैदा ना हो ये ध्यान रखना होगा, कई जगह आज समाज कई हिस्सों मे बटा है, इससे किसका नुकसान है समाज का ही नुकसान होगा, क्योंकि कभी भी बिखरा हुआ समाज बादशाह नहीं बन सकता, जो समाज बिखरा हुआ होगा उस समाज मे कभी विकास नहीं हो सकता इसलिए सभी संगठित हो और समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन के साथ मिलकर अपने हिस्सेदारी की सामाजिक जिम्मेदारी को निभाए जो हमारा सामाजिक कर्तव्य है ll
उन्होंने कहा की आज समाज से हमको नाम, पहचान,सम्मान,इज्जत, सोहरत,आरक्षण सब कुछ मिल रहा है यानि समाज ने हमको सब दिया लेकिन ज़ब हमारी बारी समाज को देने की आती है तो हम पीछे हट जाते है हमारे पास समाज के लिए समय नहीं है, धन नहीं है ll तो क्या ऐसे मे हमारी आने वाली पीढ़ी मे जागरूकता और विकास आ पायेगा इसलिए सभी अपने समाज के लिए एक साथ खड़े हो और समाज को बेहतर दिशा देने के लिए कार्य करे ll परमात्मा ने जीवन एक बार दिया है इसलिए इस छोटी सी जिंदगी मे ऐसा कुछ कर जाए की हमारी आने वाली पीढ़ी हमारा नाम बड़े सम्मान और इज्जत से ले आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन समाज को संगठित, सशक्त, जागरूक, शिक्षित एवं बेहतर समाज बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा कई राज्यों के जिलों जिलों मे जहाँ जहाँ अगरिया जनजाति समाज निवास करता है वहा अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है जिससे समाज संगठित हो तथा समाज के उन बिन्दुओ पर कार्यक्रम किया जा सके जहाँ समाज पिछड़ा है या जहाँ आवश्यकता है इसलिए सभी फाउंडेशन की आवाज़ सुने समाज मे एकता को बढ़ावा दे तभी समाज की समस्याओ का समाधान हो सकता है इसलिए आइये एक सभ्य संस्कृति शिक्षित नशा मुक्त समाज को बनाने मे अपना अपना योगदान दे ll अपने विचारों, अपने समय एवं अपने आर्थिक दान से समाज मे निर्माण मे एक एक ईंट हम भी लगाए ll
उन्होंने अगरिया जनजाति के संरक्षण को लेकर समाज के लिए ये भी कहा की बच्चों की शादी व्याह करते समय ये पूर्ण रूप से सभी सुनिश्चित कर ले की जहाँ हम रिश्तेदारी बना रहे है वो परिवार पूर्ण रूप से अगरिया जनजाति समाज की संस्कृति सभ्यता, धर्म को अपनाता है तभी रिश्तेदारी बनाये ll बल्कि रिस्तेदारी बनाते समय परिवार के मुखिया या किसी का जाती प्रमाण पत्र या जमीनी रिकॉर्ड देख ले जिसमे साफ साफ अगरिया लिखा हो तभी रिस्तेदारी बनाये इससे अगरिया जनजाति का संरक्षण होगा क्योंकि आज कई जगह अगरिया जनजाति और लोहार के पहचान मे दिक्क़त आ रहा है ll अगरिया जनजाति जाती के कालम क्रमांक 01 मे आता है अगरिया जनजाति समाज की संस्कृति लौह अयस्क से लोहा का निर्माण करना है इसलिए रिश्तेदारी बनाते समय ध्यान देना है उन्होंने ये भी बताया की जरुरत पड़ने पर लौह प्रगलक फाउंडेशन से संपर्क भी कर सकते है क्योकी ये संस्था आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तरप्रदेश जैसे कई राज्यों मे कार्य कर रही है जिससे जिलों जिलों मे फाउंडेशन की पहचान है जिससे फाउंडेशन द्वारा सत्यापन भी हो जायेगा ll
उपरोक्त सभी 26 बिन्दुओ पर श्री विजय कुमार अगरिया नोडल महोदय ज़ी के द्वारा फाउंडेशन के एजेंडा की जानकारी दी गयी और फाउंडेशन से जुड़कर समाज के उत्थान विकास मे कार्य करने का सुझाव दिया गया ll
इसके पश्चात् श्री गयादीन अगरिया ज़ी के द्वारा गीत के माध्यम से समाज को सम्बोधित किया गया संगठित शिक्षित एवं नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए सन्देश दिए ll एवं श्री लालजी अगरिया, श्री टेकराम अगरिया एवं अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए जिला उमरिया के पूरे 16 सदस्यों मातृ शक्तियों सहित सभी ने अपने विचार रखे ll
कार्यक्रम के अंतिम चरण मे श्री विजय कुमार अगरिया, गयादीन अगरिया, लालजी अगरिया नोडल द्वारा फाउंडेशन से जुड़कर समाज के उत्थान विकास मे कार्य करने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया और सभा का समापन किया गया ll
जिला अनूपपुर टीम की ओर से फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर / संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया एवं टीम श्री महेश अगरिया, मिस बुद्धवती अगरिया, अनीता अगरिया, सावन सिंह अगरिया सहित जिला अनूपपुर स्वजातीय बंधुओ मातृ शक्तियों ने सभी नोडल कार्यकर्ताओ एवं उनके पूरी टीम का भव्य स्वागत किये एवं कार्यक्रम मे अनूपपुर वासियो को समाज के उत्थान विकास मे भागीदारी निभाने के लिए जागरूक करने पर आभार प्रकट किये ll
जिला अनूपपुर अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जिला आयोजन समिति की ओर से फाउंडेशन संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया , रामविलास अगरिया,श्री महेश अगरिया , मिस बुद्धवती अगरिया, श्री विश्वनाथ अगरिया शहडोल एवं अन्य स्वजातीय बंधु कार्यकर्त्ता लगभग 60-70 की संख्या मे उपस्थित रहे एवं जिला पेंड्रा,डिंडोरी से कई स्वजातीय बंधु मातृ शक्तियां उपस्थित रहे लगभग 200-300 की संख्या मे स्वजातीय बंधुओ की उपस्थिति रही ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के तत्वावधान मे जिला अनूपपुर के ग्राम मलैकी (ब्लॉक - पुष्पराजगढ़) मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai