🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
विक्रमपुर (डिंडोरी) मे दिनांक - 24.05.2026 को अगरिया समाज जोड़ो अभियान अंतर्गत एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे ll
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे जिला डिंडोरी के ग्राम - विक्रमपुर मे दिनांक 24/05/2026 को अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ ll जिला इकाई डिंडोरी मध्यप्रदेश अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल श्री उबरन अगरिया, श्री चूड़ामणि अगरिया, श्री जीवन अगरिया, श्री सागर अगरिया एवं रामदयाल अगरिया तथा उनकी 16 सदस्यों की टीम की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ ll
श्री उबरन अगरिया ज़ी के द्वारा अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे फाउंडेशन के 26 बिन्दुओ का वाचन करते हुए समस्त जिला डिंडोरी वासियो को फाउंडेशन के विचार धारा मे एक विचार धारा मे संगठित होने का सन्देश दिया गया ll
अगरिया जनजाति समाज एवं समाज की संस्कृति का संरक्षण का सन्देश देते हुए उन्होंने बताया की अपने समाज एवं अपने संस्कृति का सम्मान करना हम सभी का धर्म है हमें अपने अंतिम सांस तक अपने समाज की वैज्ञानिक संस्कृति एवं इतिहास को संरक्षण करते हुए पालन करना होगा क्योंकि अगरिया जनजाति समाज जिसने सबसे पहले लौह अयस्क की पहचान किया तथा पारम्परिक तकनीक से लौह अयस्क को अपनी पारम्परिक भट्ठी मे गलाकार लोहा बनाया यानि लोहा की खोज करने वाली, लोहा को जन्म देने वाली संस्कृति का जन्म दाता अगरिया जनजाति है इसलिए अपने समाज की संस्कृति का सम्मान करना पालन करना हमारे लिए गर्व का विषय है ll तथा कोई भी समाज मे धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे ll समाज मे शिक्षा का प्रचार प्रसार एवं शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा, फाउंडेशन द्वारा पढ़ने वाले छात्रों को फीस कॉपी बस्ता पुस्तक मे मदद किया जाता है इसलिए सभी बच्चों को को पढ़ाये,किसी भी छात्र की पढ़ाई फीस कॉपी बस्ता पुस्तक की वजह से ना रुके ये हम सभी को ध्यान देना होगा ll आज हमारा समाज शिक्षा व्यवसाय, नौकरी,सामाजिक रहन सहन चारो स्तर से पिछड़ा है यदि समाज को बेहतर सशक्त और मजबूत बनाना है तो हम सभी को फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज के इन चारो बिन्दुओ पर काम करना होगा तभी समाज हमारा विकास करेगा ll
समाज के हर व्यक्ति को सामाजिक भावना अपने अंदर जागृत करना होगा अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा, समाज से रूढ़िवादी प्रथाओ को समाप्त करना होगा, समाज मे ऐसे नियम लाने होंगे जिससे समाज को और समाज के व्यक्ति को फायदा हो जिससे समाज सशक्त और मजबूत बन सके ll
अगरिया जनजाति समाज की आज की स्थिति को ध्यान देते हुए लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन पूरे भारत मे समाज को जिलों जिलों राज्यों राज्यों मे संगठित कर रहा है हम सभी को फाउंडेशन की विचार धारा का सम्मान करना है और फाउंडेशन से जुड़ना है और फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास के लिए जा रहे सुझावों को जिलों मे लागू करना है ll बताया गया की समाज मे नशा पान, एवं नशे का लेन देन एक ऐसा रूढ़िवादी प्रथा है जो समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, समाज की किसी भी सामाजिक कार्यक्रम जैसे बरहो, दशगात्र, शादी व्याह मे नशा पान करके बैठना, नशा का लेन देन करना ये बहुत गलत है, क्योंकि ऐसे करने से समाज मे युवाओं मे नशा पान की लत बढ़ती है और ये लत पूरे समाज को खोखला कर रही है समाज मे नशा पान के लेन देन से ये नशा पान पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ती जाती है और समाज खोखला कमजोर होता जा रहा है ll फाउंडेशन के अनुसार हम सभी को समाज मे नशा पान की प्रथा को समाप्त करना होगा तभी बच्चों मे विकास मे होगा तभी समाज मे शिक्षा, सभ्यता, संस्कार आएंगे इसलिए आइये मिलकर फाउंडेशन के साथ एक कदम समाज की ओर बढ़ाये और समाज को बेहतर दिशा की ओर लेकर चले ll
हमारे समाज के युवा, बच्चे समाज के भविष्य है इनको सही दिशा मे लेकर जाए जिससे अगरिया जनजाति समाज की एक बेहतर भावी पीढ़ी का निर्माण हो सके ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन का लक्ष्य संगठित, सशक्त, शिक्षित एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण लक्ष्य है जिसे हम सभी को अपनाना होगा तभी समाज विकास करेगा ll लौह प्रगलक फाउंडेशन आज समाज मे मेधावी छात्र सम्मान भी देता है यदि समाज मे कोई बालक या बालिका 85% से ऊपर का रिजल्ट लाते है उन बच्चो को अच्छे पुरस्कार के साथ फाउंडेशन के स्थापना दिवस 15 नवंबर (अगरिया जनजाति गौरव दिवस) को बच्चों के साथ माता पिता को भी सम्मानित किया जाता है ll फाउंडेशन द्वारा समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे मुहीम को जिलों जिलों राज्यों राज्यों मे पहुंचाने के लिए जिलों मे जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ताओं की नियुक्ति की गयी है जो जिलाध्यक्ष या जो कार्यकर्त्ता बेहतर और अच्छे कार्य करते है उन जिलों के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ताओं को मंच मे पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाता है ll
आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन समाज के हर क्षेत्र मे काम कर रहा है प्रोत्साहन दे रहा है केवल हम सभी को फाउंडेशन द्वारा सुझाये मार्ग पर चलना है ll हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है हमारा समाज हमारा गौरव है हमको संगठित होना है और मिलकर सभी को बेहतर समाज के लिए आगे बढ़ना है ll
उपरोक्त सभी 26 बिन्दुओ पर श्री उबरन अगरिया ज़ी के द्वारा फाउंडेशन के एजेंडा की जानकारी दी गयी और फाउंडेशन से जुड़कर समाज के उत्थान विकास मे कार्य करने का सुझाव दिया गया ll
कार्यक्रम के अंतिम चरण मे श्री चूड़ामणि अगरिया, सागर अगरिया, जीवन अगरिया नोडल द्वारा फाउंडेशन की ओर से शपथ ग्रहण कराया गया और सभा का समापन किया गया ll
जिला डिंडोरी कार्यक्रम जिला आयोजन समिति की ओर से श्री कमलेश मरावी, मनीष मरावी, श्रीलाल मरावी एवं अन्य स्वजातीय बंधु कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे और लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के तत्वावधान मे जिला डिंडोरी के ग्राम विक्रमपुर मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ ll
फाउंडेशन के गतिविधि को यू ट्यूब एवं फेसबुक पर देखने के लिए सर्च करे अगरिया समाज संगठन भारत और चैनल को सब्सक्राइब करके देखे ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai