कटगोड़ी कोरिया छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 सम्पन्न ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मेll सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कटगोड़ी कोरिया छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 सम्पन्न ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मेll

अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला कोरिया के ग्राम कटगोड़ी मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला कोरिया समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री सुकुल प्रसाद नागवंशी जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला कोरिया छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अमरशाह अगरिया सीधी की नियुक्ति हुई थी जो कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराये ll  अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे सभी जिलों मे आयोजित हो रहा है जिसका उद्देश्य समाज को संगठित सशक्त, शिक्षित, और बेहतर समाज बनाना है ll अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ll श्री अमरशाह अगरिया नोडल महोदय के द्वारा लोहासुर पूजन वंदन किया गया इसके पश्चात निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा किये ll 1- अगरिया जनजाति स...

कटगोड़ी कोरिया छत्तीसगढ़ मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम 2026 सम्पन्न ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मेll

अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जिला कोरिया के ग्राम कटगोड़ी मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला कोरिया समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री सुकुल प्रसाद नागवंशी जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला कोरिया छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अमरशाह अगरिया सीधी की नियुक्ति हुई थी जो कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराये ll 
अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे सभी जिलों मे आयोजित हो रहा है जिसका उद्देश्य समाज को संगठित सशक्त, शिक्षित, और बेहतर समाज बनाना है ll अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ll श्री अमरशाह अगरिया नोडल महोदय के द्वारा लोहासुर पूजन वंदन किया गया इसके पश्चात निम्नलिखित बिन्दुओ पर चर्चा किये ll
1- अगरिया जनजाति समाज का संरक्षण की बात करते हुए बताया गया की सभी सामाजिक स्वजातीय बंधु अपने नाम मे अगरिया लिखें जिससे समाज की पहचान बने ll 
2- अगरिया जनजाति समाज के गौरव शाली इतिहास पर चर्चा करते हुए बताया गया की आज समाज मे हमारे बच्चों को अगरिया जनजाति का इतिहास पता नहीं सभी अपने बच्चों को बताये की अगरिया जनजाति ही वो जनजाति समाज है जिसने सबसे पहले इस देश दुनिया मे लौह अयस्क की पहचान किया और पारम्परिक तकनीक से लौह अयस्क द्वारा लोहा बनाया यानि लोहा बनाने की संस्कृति को जन्म देने वाली जनजाति अगरिया जनजाति है ll ये इतिहास घर बच्चों को बताये जिससे बच्चे अपने समाज पर गर्व कर सके ll
3- अगरिया समाज की संस्कृति कल्चर सभ्यता धर्म रीति रिवाज का सम्मान आदर करे कोई भी अन्य धर्म संस्कृति को ना अपनाये हमारा समाज हमारा धर्म हमारा सभ्यता ही हमारी पहचान है ll सभी अपने समाज के इष्ट देवी देवता का सम्मान करे ll किसी अन्य धर्म को ना अपनाये ll यदि कोई अन्य धर्म संस्कृति को अपनाते हुए पाया जाता है उसे समाज से बाहर किया जाए क्योंकि अगरिया जनजाति एक गौरव शाली वैज्ञानिक जनजाति समाज है ll सोचने की बात ये है की हम सब इस अगरिया जनजाति समाज धर्म मे पैदा हुए नाम पहचान आरक्षण इस समाज के नाम से ले रहे है और किसी अन्य धर्म संस्कृति को अपनाये तो ये बात सही नहीं है ll इसलिए यदि कोई समाज मे ऐसा करते पाया जाता है तो सामाजिक दंड का प्रावधान होना चाहिए ll
4- समाज मे शिक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है समाज शिक्षा व्यवसाय नौकरी सामाजिक रहन सहन मे पिछड़ा है जिसके लिए फाउंडेशन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है ll बच्चों को शिक्षा के लिए फीस कॉपी बस्ता पुस्तक मदद किया जाता है ll जिससे बच्चे पढ़े लिखें आगे बढे और अपना, माता पिता तथा समाज का नाम रोशन करे ll फाउंडेशन द्वारा शिक्षा जागरूकता के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है ll समाज मे कोई भी माता पिता बच्चों को घर मे काम या किसी अन्य कार्य के लिए घर मे ना रखे स्कूल भेजे जिससे बच्चों का पढ़ने के प्रति लगाव बढे और बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढे ll
5- फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे चलाये जा रहे मेधावी छात्र सम्मान के बारे मे बताया गया ll यदि कोई समाज अंतर्गत बालक बालिका 85% से ऊपर का रिजल्ट लाते है उन बच्चों को और उनके माता पिता को फाउंडेशन द्वारा फाउंडेशन के स्थापना दिवस कार्यक्रम 15 नवंबर को पुरुस्कार के साथ मंच मे सम्मानित किया जायेगा ll 
6- मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना के सम्बन्ध मे जानकारी देते हिये बताया गया की यदि कोई सदस्य इस योजना मे अपना फॉर्म भरता है तो इस योजना के तहत दिवंगत होने वाले सदस्यों के नॉमिनी को दिवंगत सहयोग राशि प्रदान किया जाता है इस योजना के शुरुआत मे दिवंगत परिवार के नॉमिनी मिलने वाली राशि 7000/- रही है लेकिन जैसे जैसे इस योजना मे जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ती जायेगी दिवंगत परिवार को मिलने वाली सहयोग राशि भी बढ़ती जायेगी जो वर्तमान मे लगभग 20000/- के आस पास है ll इसके कुछ नियम शर्ते भी है जो
इसको समझ कर सभी इस योजना मे फार्म भरे ll बताया गया ll
7-  अगरिया जनजाति समाज की राज्य सरकार भारत सरकार से जो मांगे है उन पर भी चर्चा किया गया की आज आज अगरिया जनजाति समाज विलोपित होता जा रहा है इस समाज की संख्या यदि जिलों मे देखे तो काफी कम है आज यह समाज शिक्षा, व्यवसाय, नौकरी, सामाजिक रहन सहन हर स्तर से पिछड़ा समाज है ll आज भी इस समाज के लोग पुरानी तकनीक से जुड़े है चाहे वो क़ृषि हो या कोई अन्य कार्य ll आज इस जनजाति समाज को शाशन प्रशासन के आशीर्वाद संरक्षण की आवश्यकता है अगरिया जनजाति समाज को PVTG(विशेष पिछड़ी जनजाति) मे शामिल किया जाना आवश्यक है तभी इस समाज का विकास सम्भव है ll आज यह समाज अन्य समाजो से काफी पिछड़ा है ll शाशन प्रशासन इस समाज का सर्वे (उपरोक्त वर्णित बिन्दुओ को आधार मानकर) ले और इस समाज को pvtg मे शामिल करे ll तभी ये समाज अन्य समाज की तरह सशक्त बेहतर हो सकेगा ll
8- अगरिया जनजाति समाज मे ऎसी प्रथाये लागू हो जिससे समाज को या समाज के लोगो को फायदा ही जैसे दशगात्र साफी प्रथा को समाप्त करते हुए साफी के स्थान पर परिवार को पैसा दे जिससे उस परिवार को आर्थिक सहयोग /मदद मिल सके ll जो आज फाउंडेशन फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से कई जिलों मे सफल भी हो रहा है ll जिससे समाज मे मदद मिल रहा है ll
9- समाज को नशा मुक्त बनाना बहुत ही महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी का कार्य है ll आज नशा हमारे समाज को खोखला और कमजोर कर रहा है हम सभी समाज वासियो को समाज मे चल रहे नशाखोरी को बंद करना होगा हम सभी को जागरूक होना होगा तभी हमारे बच्चों का विकास होगा ll आज समाज मे किसी भी प्रकार के सामाजिक निपटारे, या शादी व्याह, दशगात्र जैसे कार्यक्रम मे माशा मदिरा की माँग किया जा रहा है ll जिसका असर हमारे समाज के बच्चों युवाओ मे पड़ रहा है क्योंकि समाज के कार्यक्रम मे हमारे वच्चे युवा सभी उपस्थित रहते है जो ये सब देख कर सीखते है और वो भी आगे ऐसे ही नशा पान करके समाज मे बैठते है जिससे नशापान की यह प्रक्रिया पीढ़ी दर पीढ़ी चलती जाती है ll अतः हम सभी को समझना आवश्यक होगा की बच्चे, युवा हमारे समाज देश के भविष्य है इसको सही मार्ग पर लेकर जायेगे तभी समाज हमारा विकास करेगा ll इसलिए समाज का कोई भी व्यक्ति समाज मे किसी भी कार्यक्रम मे नशापान का लेन देन नहीं करेगा ll
19- समाज मे महिलाओ के मान सम्मान और उनके सशक्तिकरण पर ध्यान देना होगा समाज मे बच्चियों को शिक्षित तो बनाना ही है लेकिन यदि कोई बालिका ससुराल मे भी है और वो अपना आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है तो उसे पूरा अवसर मिलना चाहिए जिससे समाज को महिलाये आगे चलकर समाज मे सम्पूर्ण नारी समाज का नाम रोशन करे अपने घर परिवार का नाम रोशन करे और अपने पैरो मे खड़ी हो सके ll अतः हम सभी को महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देना होगा ll महिलाओ को घरेलु उत्पाद या कोई अन्य व्यवसाय से भी जोड़ना होगा ll
20- संगठन से सभी को जुड़ने को लेकर चर्चा किया गया बताया गया की समाज को सभी स्तर से मजबूत सशक्त और बेहतर बनाने के लिए सभी को संगठित होना होगा तभी समाज विकास कर पायेगा ll
21- फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष राज्य शासन के स्कूल जैसे नवोदय, ज्ञानोदय, एकलव्य, उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय की होने वालो परीक्षाओ की जानकारी देता है और फार्म संस्था द्वारा भरवाया जाता है कक्षा 6 एवं 9 मे प्रवेश के लिए ll इसके पश्चात् फार्म भरे हुए छात्रों को टूशन भी संस्था द्वारा दिलवाया जाता है जिससे बच्चे इन विशेष स्कूलों मे प्रवेश पा सके ll इसलिए सभी ऐसे बच्चों के माता पिता ध्यान दे और उन बच्चों को खुद या संस्था मे माध्यम से फार्म भरवाए जिससे बच्चों का भविष्य आगे बेहतर हो सके ll
            उपरोक्त समस्त फाउंडेशन के एजेंडा पर बिंदुवार माननीय नोडल श्री अमरशाह अगरिया ज़ी के द्वारा चर्चा किया गयाll इसके पश्चात उपस्थित जिले एवं अन्य जिलों से कार्यक्रम मे आये स्वजातीय बंधुओ मातृ शक्तियों द्वारा अपने सुझाव एवं विचार समाज के उत्थान विकास मे रखे ll इसके पश्चात कार्यक्रम के अंत मे नोडल महोदय श्री अमरशाह अगरिया ज़ी के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया और सभा का समापन किया गया ll कार्यक्रम मे जिला  जिलाध्यक्ष श्री सुकुल नागवंशी, सहित अशोक अगरिया, सुखित लाल अगरिया, दीनदयाल अगरिया, रामखिलावन अगरिया, दुबराज सिंह अगरिया, पोरासाय अगरिया उमेंद अगरिया सहित कई स्वजातीय बंधु माताए बहने 200 से 400 की संख्या मे उपस्थित रहे ll
कार्यक्रम के अधिक जानकारी के लिए यू ट्यूब पर सर्च करे अगरिया समाज संगठन भारत और चैनल को सब्सक्राइब करके जुड़े ll तथा फेसबुक पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और पेज को फॉलो करे ll


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद एवं गोरकु गोत्र की कहानी

सोनवानी गोत्र ,केरकेता ,बघेल ,अइंद  एवं गोरकु   गोत्र की कहानी एवं इससे जुड़े कुछ किवदंती को आइये जानने का प्रयास करते है। जो अगरिया जनजाति  के  गोत्र  है।  किवदंतियो को पूर्व में कई इतिहास कारो द्वारा लेख किया गया है जिसको आज मै  पुनः आप सभी के समक्ष रखने का  हु। तो आइये जानते है -  लोगुंडी राजा के पास बहुत सारे पालतू जानवर थे। उनके पास एक जोड़ी केरकेटा पक्षी ,एक जोड़ी जंगली कुत्ते तथा एक जोड़ी बाघ थे। एक दिन जंगली कुत्तो से एक लड़का और लड़की पैदा हुए। शेरो ने भी एक लड़का और लड़की को  जन्म दिया। केरकेटा पक्षी के जोड़ो ने दो अंडे सेये और  उनमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। एक दिन लोगुंडि राजा मछली का शिकार करने गया तथा उन्हें एक ईल मछली मिली और वे उसे घर ले आये। उस मछली को पकाने से पहले उन्होंने उसे काटा तो उसमे से भी एक लड़का और लड़की निकले। उसके कुछ दिनों बाद सारे पालतू जानवर मर गए सिर्फ उनके बच्चे बचे। उन बच्चो को केरकेता ,बघेल, सोनवानी तथा अइंद गोत्र  जो क्रमश पक्षी ,बाघ ,जंगली कुत्ते ,तथा ईल मछली से पैदा  हुए ...

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति (Origin of Agariya tribal community: -)

  अगरिया आदिवासी समुदाय की उत्पत्ति :- कोरबा के अगरिया 👇👇👇👇👇  अब हम एक महत्वपूर्ण और कठिन समस्या की और ध्यान देते है की वास्तव में ये अगरिया कौन है क्या  ही आदिवासी है ,क्या वैसे आदिवासी है जैसे होने चाहिए ,अपने आप में जो पहले ही अस्त्तिव में आ गए थे।  संभवतः लोहे की खोज या जानकारी के समय या सेन्ट्रल प्राविन्स में लोहे  की जानकारी प्राप्त होने के समय ,अथवा क्या वे साधारण तौर पर अनेक विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्यों का जमावड़ा है ,जिन्होंने लोहा गलाने का काम चुन लिया है. क्या डिंडोरी मंडला अनूपपुर शहडोल सीधी  सिंगरौली के अगरिया वही अगरिया है जो गोंडो की एक शाखा है जिन्होंने लोहे का काम करना शुरू कर दिया है।  और इसलिए धीरे धीरे वे एक विशेष समुदाय के रूप में अलग हो गए है। बिलासपुर के चोख अगरिया कोरबा उपजाति से बहुत मिलते जुलते है ,क्या वे कोरबा छत्तीसगढ़ जनजाति का ही एक अलग वर्ग है जिन्होंने लोहा गलाने का काम सुरु कर  दिया है।  हम भारत के कुछ अन्य जगह के समस्याओं को रख कर बात कर सकते है। रिसले ने बताया है की बिहार तथा पशिचम बंगाल के  लो...