उमरिया के ग्राम बाँधा में अगरिया समाज जिला विकास अभियान कार्यक्रम संपन्न: फाउंडेशन मे जिला कार्यकर्ताओ की सक्रिय भागीदारी एवं समाज को सशक्त, शिक्षित एवं नशामुक्त बनाने का लिया गया संकल्प उमरिया (मध्यप्रदेश) | 28 जून 2026 लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व में 28 जून 2026 को मध्यप्रदेश के जिला उमरिया अंतर्गत ग्राम बाँधा में अगरिया समाज जिला विकास अभियान का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव एवं संस्था के कोर डायरेक्टर (सदस्य) श्री विजय कुमार अगरिया एवं टेकराम अगरिया तथा उनकी समर्पित टीम के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु, महिला शक्ति, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अगरिया समाज को संगठित करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक साझा रणनीति तैयार करना था। समाज के विकास के लिए हुई विस्तृत चर्चा बैठक में फाउंडेशन की आगामी योजनाओं एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर विचार-वि...
अगरिया जनजाति का गौरवशाली सोनवानी गोत्र प्रकृति, पवित्रता और परंपरा का प्रतीक ll अगरिया जनजाति सोनवानी गोत्र ll
अगरिया जनजाति का गौरवशाली सोनवानी गोत्र प्रकृति, पवित्रता और परंपरा का प्रतीक 🚩 जय अगरिया • जय लोहासुर • जय अंगारमोती माता 🚩 अगरिया जनजाति भारत की एक प्राचीन, गौरवशाली एवं पारंपरिक रूप से लौह शिल्प (लोहा गलाने और औजार निर्माण) से जुड़ी जनजाति है। इस समाज की गोत्र व्यवस्था इसकी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। समाज में कुल 89 प्राकृतिक (प्रकृति आधारित) गोत्र माने जाते हैं, जिनमें सोनवानी गोत्र का विशेष सम्मानजनक स्थान माना जाता है। 🌿 सोनवानी नाम का अर्थ 🌱 "सोनवानी" शब्द को सामान्यतः 'सोन' (स्वर्ण) और 'वानी/पानी' से जोड़ा जाता है। यह स्वर्ण जैसी पवित्रता, शुद्धता, श्रेष्ठता और मधुरता का प्रतीक माना जाता है। 🙏 सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व 🙏 सोनवानी गोत्र को समाज में अग्रणी एवं सम्मानित गोत्रों में माना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इस गोत्र के लोग अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई क्षेत्रों में सामाजिक शुद्धिकरण एवं पारंपरिक अनुष्ठानों में भी इनकी विशेष भागीदारी मानी जाती है। 🌾 सोनव...