अगरिया जनजाति का गौरवशाली सोनवानी गोत्र प्रकृति, पवित्रता और परंपरा का प्रतीक 🚩 जय अगरिया • जय लोहासुर • जय अंगारमोती माता 🚩 अगरिया जनजाति भारत की एक प्राचीन, गौरवशाली एवं पारंपरिक रूप से लौह शिल्प (लोहा गलाने और औजार निर्माण) से जुड़ी जनजाति है। इस समाज की गोत्र व्यवस्था इसकी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। समाज में कुल 89 प्राकृतिक (प्रकृति आधारित) गोत्र माने जाते हैं, जिनमें सोनवानी गोत्र का विशेष सम्मानजनक स्थान माना जाता है। 🌿 सोनवानी नाम का अर्थ 🌱 "सोनवानी" शब्द को सामान्यतः 'सोन' (स्वर्ण) और 'वानी/पानी' से जोड़ा जाता है। यह स्वर्ण जैसी पवित्रता, शुद्धता, श्रेष्ठता और मधुरता का प्रतीक माना जाता है। 🙏 सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व 🙏 सोनवानी गोत्र को समाज में अग्रणी एवं सम्मानित गोत्रों में माना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इस गोत्र के लोग अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई क्षेत्रों में सामाजिक शुद्धिकरण एवं पारंपरिक अनुष्ठानों में भी इनकी विशेष भागीदारी मानी जाती है। 🌾 सोनव...
अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026: शहडोल जिले के ग्राम कर्चुल (भटिया) में सामाजिक एकता और जागरूकता का सफल आयोजन दिनांक: 28 जून 2026 ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे
अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026: शहडोल जिले के ग्राम कर्चुल (भटिया) में सामाजिक एकता और जागरूकता का सफल आयोजन
दिनांक: 28 जून 2026
स्थान: ग्राम कर्चुल (भटिया), जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)
जय अगरिया • जय लोहासुर • जय भारत 🚩
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन में अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 के अंतर्गत 28 जून 2026 को जिला शहडोल के ग्राम कर्चुल (भटिया) में एक भव्य एवं प्रेरणादायी सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला शहडोल के जिलाध्यक्ष श्री गनपत अगरिया एवं बुढ़ार ब्लॉक अध्यक्ष श्री विश्वनाथ अगरिया के कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लगभग 100 से 150 स्वजातीय बंधु, मातृशक्ति एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय दिया।
इस अवसर पर अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 के लिए लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा नियुक्त जिला शहडोल नोडल श्री सुकुल नागवंशी (कोरिया, छत्तीसगढ़) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा निर्धारित सामाजिक एजेंडे का विस्तारपूर्वक विश्लेषण करते हुए समाज के लोगों को संगठन की आवश्यकता, सामाजिक दायित्व एवं विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही सभी से फाउंडेशन से जुड़कर समाज के उत्थान एवं विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम के दौरान निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी :-
अगरिया जनजाति एवं उसकी गौरवशाली वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण।
नशामुक्त समाज की स्थापना तथा "नशा, विनाश का कारण है" विषय पर जनजागरण।
फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जाने वाले मेधावी छात्र सम्मान की जानकारी।
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सहयोग योजनाएं।
मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना के अंतर्गत दिवंगत परिवारों के सहयोग संबंधी जानकारी।
संगठित समाज की आवश्यकता एवं उसके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक लाभ।
महिला सम्मान, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष संवाद।
समाज के समग्र विकास हेतु सामूहिक सहभागिता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श।
शपथ ग्रहण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित समाजजनों ने अगरिया समाज के संरक्षण, शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक एकता एवं विकास के लिए कार्य करने की सामूहिक शपथ ग्रहण की। इस प्रेरणादायी क्षण ने पूरे वातावरण को सामाजिक चेतना और उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
जिला शहडोल नोडल श्री सुकुल नागवंशी (कोरिया – छत्तीसगढ़) ,श्री सुखित लाल अगरिया,श्री सरजू सोनवानी,श्री अर्जुन अगरिया,श्री रामविलास अगरिया
जिला शहडोल के सक्रिय कार्यकर्ता
कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्न कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
श्री गनपत अगरिया (जिलाध्यक्ष),श्री विश्वनाथ अगरिया (ब्लॉक अध्यक्ष, बुढ़ार),श्री गोरेलाल अगरिया,श्री दादूराम अगरिया,श्रीरामरतन अगरिया,श्री लालमन अगरिया,श्री रामचरण अगरिया,श्री समूरत अगरिया,श्री बुद्धू अगरिया,मिस अंजू अगरिया
साथ ही अनेक समाजसेवी, युवा साथी एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 का यह कार्यक्रम केवल एक बैठक नहीं, बल्कि समाज में संगठन, शिक्षा, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज को संगठित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
"होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास।"
🚩 जय अगरिया • जय लोहासुर • जय भारत 🚩
यू ट्यूब एवं फेसबुक पर पर संगठन के गतिविधियों को देखने के लिए यू ट्यूब एवं फेसबुक पर सर्च करें " अगरिया समाज संगठन भारत" और चैनल को सब्सक्राइब/फॉलो करें ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai