दिनांक - 17.05.2026 को ग्राम आमाडोंगरी जिला उमरिया मप्र मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान का जिलास्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा जिलों जिलों मे अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे कार्यक्रम अंतर्गत फाउंडेशन द्वारा प्रदाय एजेंडा का वाचन एवं शपथ ग्रहण नोडल के माध्यम से कराया जाता है अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जिला उमरिया हेतु लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की ओर से नियुक्त नोडल श्री सुखित लाल अगरिया श्री रामलखन अगरिया ज़ी मनेन्द्रगढ़ कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ll जिनके उपस्थिति मे एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री सुकुल नागवंशी श्री लाल साय अगरिया कोरिया छत्तीसगढ़ भी उपस्थित हुए ll कार्यक्रम की शुरुआत अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ हुआ इसके पश्चात उपस्थित नोडल / विशिष्ट अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ll कार्यक्रम के प्रारम्भ मे माननीय नोडल महोदय श्री सुखित लाल अगरिया ज़ी को फाउंडेशन द्वारा प्रदाय ...
ग्राम - आमाडोंगरी (उमरिया मप्र) मे (एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण)अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न दिनांक - 17.05.2026 को लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे
दिनांक - 17.05.2026 को ग्राम आमाडोंगरी जिला उमरिया मप्र मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान का जिलास्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम अंतर्गत लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन द्वारा जिलों जिलों मे अगरिया जनजाति समाज के उत्थान विकास मे चलाये जा रहे कार्यक्रम अंतर्गत फाउंडेशन द्वारा प्रदाय एजेंडा का वाचन एवं शपथ ग्रहण नोडल के माध्यम से कराया जाता है अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जिला उमरिया हेतु लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन की ओर से नियुक्त नोडल श्री सुखित लाल अगरिया श्री रामलखन अगरिया ज़ी मनेन्द्रगढ़ कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ll जिनके उपस्थिति मे एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री सुकुल नागवंशी श्री लाल साय अगरिया कोरिया छत्तीसगढ़ भी उपस्थित हुए ll
कार्यक्रम की शुरुआत अगरिया जनजाति के इष्ट देव लोहासुर पूजन के साथ हुआ इसके पश्चात उपस्थित नोडल / विशिष्ट अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ll
कार्यक्रम के प्रारम्भ मे माननीय नोडल महोदय श्री सुखित लाल अगरिया ज़ी को फाउंडेशन द्वारा प्रदाय एजेंडा वाचन हेतु आमंत्रित किया गया ll उनके द्वारा फाउंडेशन द्वारा प्रदाय एजेंडा के सभी बिन्दुओ को विधिवत विश्लेषण करते हुए जिला उमरिया स्वजातीय बंधुओ मातृ शक्तियों को बताया गया ll
जो की निम्नानुसार है :-
1- अगरिया जनजाति का संरक्षण :- अपने समाज के इतिहास को जानना, बच्चों एवं घर मे अपने इतिहास को बताना जिससे समाज के बच्चों मे अपने गौरवशाली वैज्ञानिक संस्कृति के प्रति गर्व महसूस हो सके ll सभी को बताना की अगरिया जनजाति समाज एक वैज्ञानिक समाज है जिसने लौह अयस्क की पहचान किया और लौह अयस्क को पारम्परिक तकनीक से गलाकर लोहा बनाया ll लौह अयास्क से लोहा बनाने की संस्कृति एवं सबसे पहले लोहा बनाने वाली जनजाति अगरिया जनजाति है सभी को बताना ll समाज मे सभी अपने सरनेम (जाती) मे अगरिया लिखें गोत्र या कोई अन्य ना लिखें ll
2- संस्कृति का संरक्षण :- अगरिया जनजाति की प्रतिभाशाली वैज्ञानिक संस्कृति का संरक्षण करे अपने इष्ट देव लोहासुर की पूजन करे एवं अपने संस्कृति को अपनाये, किसी अन्य संस्कृति को ना अपनाये ll
3- धर्म परिवर्तन पर भी चर्चा किया गया बताया गया की कोई भी धर्म परिवर्तन ना करे अपने समाज अपनी संस्कृति अपने धर्म मे रहे ll यदि कोई समाज अंतर्गत धर्म परिवर्तन करते पाया जाता है तो उन्हें समाज से बाहर किया जाए तथा समाज मे समाज अंतर्गत उनके बच्चों के शादी व्याह पर प्रतिबंधित किया जाए ll धर्म परिवर्तन करने वालो के खिलाफ समाज मे सख्त कदम उठाये जायेगे ll
4- समाज मे शिक्षा पर चर्चा करते हुए बताया गया की सभी बच्चों को पढ़ाये, स्कूल भेजे कोई भी बच्चों को घर मे काम के लिए ना रोके ll
5- शिक्षा प्रोत्साहन - फाउंडेशन द्वारा समाज मे पढ़ने वाले बच्चों को फीस, कॉपी जैसे सहयोग किये जाते है तथा समाज अंतर्गत यदि कोई बच्चा 85% से ऊपर का रिजल्ट लाते है उस स्थिति मे बच्चे एवं माता पिता को फाउंडेशन के स्थापना दिवस (15 नवंबर) पर पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाता है ll
6- विशेष स्कूलों मे प्रवेश जैसे नवोदय, ज्ञानोदय, एकलव्य विद्यालयों मे प्रवेश हेतु फाउंडेशन की ओर से फॉर्म भरवाना एवं ऐसे बच्चों के लिए टूशन (अतिरिक्त क्लास) की व्यवस्था भी फाउंडेशन की ओर से कराये जाने का प्रावधान है ll
7- नशा मुक्त समाज के सम्बन्ध मे चर्चा करते हुए बताया गया की समाज के किसी भी कार्यक्रम मे कोई व्यक्ति नशापान करके समाज मे ना बैठे, और ना ही समाज के किसी भी मामले का निपटारा मांस मदिरा लेन देन से करे ll बल्कि समाज के सभी कार्यों मे सादा डाल चावल के साथ कार्य करे ll समाज अंतर्गत ये नियम बनाये की कोई भी व्यक्ति नशा पान करके समाज मे नहीं आएगा, और यदि कोई नशा पान करके समाज मे बैठे और बोलते पाया जाता है तो सामाजिक दंड का प्रावधान होना चाहिए ll क्योंकि समाज मे नशा पान से समाज के युवाओ मे नशा पान की प्रवृत्ति जाती है और समाज गर्त की ओर जा रहा है ll इसलिए फाउंडेशन द्वारा यह जागरूकता लाया जा रहा है की कोई भी समाज मे नशा पान ना करे ll
8- संगठित समाज का निर्माण फाउंडेशन का लक्ष्य है सम्पूर्ण अगरिया जनजाति समाज के उत्थान एवं विकास के लिए फाउंडेशन सतत कार्यरत है और समाज का सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास तभी संभव है ज़ब समाज संगठित होगा ll और संगठित समाज से ही समाज के कई समस्याओ का समाधान किया जा सकता है ll इसलिए सभी फाउंडेशन से जुड़कर फाउंडेशन के विचार धारा मे चले ll
9- मैनेजिंग डायरेक्टर अगरिया समाज कल्याण कोष योजना के बारे मे जानकारी दी गयी बताया गया की इस योजना के अंतर्गत यदि समाज मे कोई व्यक्ति दिवंगत (मृत्यु) हो जाता है उस स्थिति मे दिवंगत हुए व्यक्ति के नॉमिनी (परिवार) को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है इस योजना के अंतर्गत दिवंगत हुए परिवार को सहयोग के रूप मे 7000/- की राशि देने का प्रावधान था लेकिन जैसे जैसे इस योजना मे जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ती जायेगी परिवार को मिलने वाली सहयोग राशि भी बढ़ती जायेगी ll अभी वर्तमान मे इस योजना मे जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या के आधार पर लगभग 20000/- की सहयोग राशि दिवंगत परिवार के नॉमिनी को मिल सकता है ll इस योजना मे फार्म भरने के 6 माह बाद ही लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र माना जाता है ll इस योजना मे यदि कोई भी सदस्य ज्वाइन होता है उसको इस योजना से जुड़े किसी भी सदस्य के आकस्मिक निधन पर फाउंडेशन द्वारा निर्धारित सहयोग राशि देना ही होगा ll यदि कोई सदस्य दिवंगत परिवार को सहयोग नहीं करेगा उसकी सदस्य्ता समाप्त मानी जायेगी ll चर्चा किया गया ll और जल्द से इस योजना मे फार्म भरकर जुड़ने को कहा गया ll
10- बेस्ट जिलाध्यक्ष सम्मान फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कार पर चर्चा किया गया ll फाउंडेशन से जुड़े हुए जिलों के जिलाध्यक्ष जो पूरे साल फाउंडेशन के गतिविधियों को अच्छे से आयोजित कराते है और उस जिले के कार्यकर्ताओ की सबसे बेहतर और अच्छी भागीदारी फाउंडेशन मे होती है उन जिलों से 2 जिलों जिलाध्यक्ष मे बेस्ट जिलाध्यक्ष सम्मान से मंच मे 15 नवंबर को सम्मानित किया जाता है ll
11- बेस्ट कार्यकर्त्ता सम्मान - फाउंडेशन से जुड़े सभी जिलों के कार्यकर्ताओ द्वारा जो कार्यकर्त्ता फाउंडेशन मे अपनी सबसे अच्छी भागीदारी निभाता है ऐसे 2 जिलों के कार्यकर्त्ताओं को बेस्ट कार्यकर्त्ता सम्मान दिया जाता है बताया गया ll
12- प्रति वर्ष 15 नवंबर को आयोजित अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन स्थापना दिवस) पर सभी को अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भी आह्वान किया गया ll बताया गया की कोतमा मे 15 नवंबर को अगरिया जनजाति समाज की गौरव शाली संस्कृति लौह अयस्क से लोहा बनाने की संस्कृति को अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन स्थापना दिवस) के रूप मे मनाया जाता है सभी समाज वाशी अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर प्रतिवर्ष कार्यक्रम को सफल बनाये ll
इस तरह से लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के एजेंडा के 26 बिन्दुओ को विधिवत समझाते हुए जिला उमरिया के स्वजातीय बंधुओ को बताया गया और समाज के उत्थान विकास के लिए फाउंडेशन से जुड़कर भागीदारी निभाने को कहा गया ll कार्यक्रम मे उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्री सुकुल नागवंशी ज़ी ने भी समाज के उत्थान विकास मे अपने विचार रखे ll कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को फाउंडेशन के नियमानुसार शपथ ग्रहण कराया गया ll और सभा का समापन किया गया ll
जिला उमरिया जिलास्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम मे जिला उमरिया समिति से श्री सूरजलाल मरावी, विजय कुमार अगरिया, टेकराम अगरिया, गयादीन अगरिया, मुकेश अगरिया, रामरतन अगरिया, रामकृपाल अगरिया, चेतराम अगरिया सहित कई स्वजातीय बंधु मातृ शक्तियां लगभग 200-300 की संख्या मे उपस्थित रहे ll
फाउंडेशन के गतिविधियों को यू ट्यूब एवं फेसबुक पर देखने के लिए सर्च करे अगरिया समाज संगठन भारत और चैनल को सब्सक्राइब करेll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai