🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
जिला सीधी मध्यप्रदेश मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान अंतर्गत संगठन एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll दिनांक -23/04/2023नोडल - श्री सूरजलाल मरावी जी की उपस्थिति मे ll
जिला सीधी मध्यप्रदेश मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान अंतर्गत संगठन एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ ll दिनांक -23/04/2023
लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के तत्वाधान मे सम्पूर्ण भारत स्तर पर अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं उक्त अभियान अंतर्गत प्रत्येक साल माह मार्च मे संगठन की ओर से प्रत्येक जिलों मे इस कार्यक्रम को बड़े धूम धाम से मनाया जाता हैं जहाँ संगठन की ओर से मीटिंग का एजेंडा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं और ये कार्यक्रम संगठन की ओर से नियुक्त नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी की उपस्थिति मे संपन्न कराया जाता हैं ll जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण अगरिया जनजाति का संरक्षण, अगरिया अस्तित्व,, समाज मे शिक्षा, समाज को नशा मुक्त बनाना, समाज से मांश मदिरा का लेनदेन बंद करना, शिक्षा सहयोग, दशगात्र सहयोग तथा समाज से रूढीवाद जैसे विचार धारा को खत्म करना एवं समाज मे जागरूकता लाना एवं समाज का सम्पूर्ण उत्थान विकास करना हैं ll
उक्त के सम्बंध जिला सीधी मध्यप्रदेश मे दिनांक 23/04/2023 को कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहाँ नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी श्री सूरजलाल मरावी जी द्वारा अपनी उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया ll जहाँ सीधी जिलाध्यक्ष श्री सुखलाल अगरिया जी बीरबल अगरिया जी एवं जिला सीधी से कई स्वजातीय बंधु कार्यक्रम आयोजक रहे हैं ll कार्यक्रम मे सम्पूर्ण जिला सीधी के स्वजातीय बंधु माताए बहने एवं अन्य जिले से सिंगरौली से श्री राजकुमार अगरिया, पन्नेलाल अगरिया, बंशधारी अगरिया, सहित कई स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे एवं बहुत अच्छा सहयोग भी उक्त कार्यक्रम मे रहा ll कार्यक्रम मे संगठन द्वारा प्रदाय एजेंडा का विधिवत विश्लेषण करते हुए समस्त स्वजातीय बंधुओ के बीच संगठन के उद्देश्यों को रखा गया ll समाज के उत्थान विकास मे सभी को भागीदारी सुनिश्चित करने एवं जिम्मेदारी लेने की बात बताई गयी ll समाज मे एक साथ मिलकर कार्य करने से ही समाज मे विकास एवं जागरूकता आएगा सभी को समझाइस देते हुए मिलकर कार्य करने को कहा गया ll शिक्षा को समाज के. बढ़ावा देना, शिक्षा मे सहयोग करना, दशगात्र मे सहयोग करना, समाज मे कलाकारों को पहचान देना महिलाओ का सम्मान करना, अगरिया जनजाति को संरक्षित करना जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुआ ll
उक्त कार्यक्रम पर राष्ट्रीय संचालक द्वारा आभार प्रकट किया गया सोसल मीडिया पर 👇🏻
उक्त कार्यक्रम पर राष्ट्रीय संचालक दशरथ अगरिया द्वारा कार्यक्रम आयोजक समिति एवं माननीय नोडल महोदय जी का आभार प्रकट किया गया ll उन्होंने कहा की सम्पूर्ण अगरिया जनजाति का उत्थान विकास तभी संभव हैं जब सभी मिलकर कार्य करेंगे यदि आज इस जनजाति को संरक्षित नहीं किया जायगा उत्थान विकास के लिए मिलकर सामने नहीं आएंगे तो आने वाली इस जनजाति का अस्तित्व खतरे मे होगा ll अतः समस्त कार्यकर्त्ता साथियों का आभारी हैं संगठन,की सभी आज इस समाज के अस्तित्व के लिए अपने समय एवं विचार का योगदान दे रहे हैं ll
कार्यक्रम के अंत मे नोडल कार्यकर्त्ता अधिकारी श्री सूरजलाल मरावी जी द्वारा उपस्थित समस्त स्वजातीय बंधुओ का शपथ ग्रहण कराया गया ll एवं कार्यक्रम की समाप्ति की गयी ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai