agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

एजेंडा वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम ll अगरिया समाज जोड़ो अभियान 2026 जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन मे ll

अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जो लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन से जुड़े सभी राज्यों के जिलों मे संपन्न कराया जाता है ll दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिला रायगढ़ के ग्राम सरईपाली मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ll जिला रायगढ़ समिति एवं जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया जिनके सफल आयोजन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम हेतु लौह प्रगलक अगरिया भारत फाउंडेशन की ओर से नोडल / मुख्य अतिथि के रूप मे श्री अन्नू अगरिया एवं श्री गजपति अगरिया की नियुक्ति हुई थी जिनको कार्यक्रम मे उपस्थित होकर अपने कुशल नेतृत्व मे कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न कराना था लेकिन दोनों नोडल के घर एक ही समय मे शादी लगन कार्यक्रम होने के वजह से दोनों नोडल उपस्थित नहीं हो पाए, दोनों नोडल की अनुपस्थिति मे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष श्री उबरन अगरिया ज़ी को ही नोडल का दायित्व फाउंडेशन द्वारा दिया गया  जिनके कुशल नेतृत्व मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम रायगढ़ जिला मे संपन्न हुआ ll  अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम जहाँ आज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के...

gk generel knowladge

  सामान्य ज्ञान  1 - भारत की अंतरिम संसद में कितने सदस्य थे - उत्तर - 296  2 -किस अधिनियम में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नामक पद का सुझाव (वैधानिक दर्जा ) दिया गया था।  उत्तर -1919 के अधिनियम में  3 -भारत का राष्ट्रगान सर्वप्रथम कब और कहा गाया गया था।  उत्तर -27 दिसंबर 1911 को कलकत्ता में  4 -भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ राजेंद्र प्रसाद का चुनाव  किया गया था - उत्तर -संविधान द्वारा  5 -भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था - उत्तर -कैबिनेट मिशन प्लान , 1946  6 -किस  अधिनियम के अंतर्गत भारतीय विधान परिषद् को बजट पर बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई - उत्तर - भारतीय परिषद् अधिनियम ,, 1892  7 -भारतीय संविधान के किस अधिनियम ढांचे  को स्वीकार किया गया है - उत्तर - भारत शासन अधिनियम 1935  8 -संवैधानिक विकास ,  लोक सेवा विकास तथा संस्थाओ का विकास भारत में किसके शाशन काल  में हुआ।  उत्तर -ब्रिटिश शासन काल में  9 -रेग्युलेटिंग एक्ट कब पारित किया गया - उत्तर -वर्ष 1973 में  10 -संविध...

नागरिको के लिए मौलिक कर्तव्य क्या है

नागरिको के लिए मौलिक कर्तव्य क्या है - 1 -  संविधान का पालन करे और उसके आदर्शो ,संस्थाओ राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे।  २- स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शो को ह्रदय में संजोय रखे और उसका पालन करे।  3 -भारत की सम्प्रभुता ,एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण बनाये रखे।  4 -देश की रक्षा करे और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करे।  5 -भारत के सभी लोगो में समरसता और समान बंधुत्व की भावना का निर्माण करे।  6 -हमारी मिश्रित संस्कृति  की  गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझे और उसका परिक्षण करे।  7 -प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और उसका संवर्धन करे।  8 -वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास करे।  9 -सार्वजानिक संपत्ति को सुरक्षित रखे और हिंसा से दूर रहे।  10 -व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रो में उत्कर्ष की  ओर बढ़ने सतत प्रयास करे।  11 -6 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चो के माता - पिता और संरक्षक जो भी हो , उन्हें शिक्षा के अवसर प्रदान करे।...

ग्राम कालापारा ज़िला सरगुजा मे राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नोडल एवं कोर मेंबर्स द्वारा अगरिया समाज की स्थानीय मीटिंग किया गया

आज 02/07/2022 को अगरिया समाज की छोटी सी स्थानीय मीटिंग ज़िला सरगुजा के ग्राम कालापारा मे हुआ ll जहाँ अगरिया समाज संगठन भारत की ओर से नियुक्त ज़िला सरगुजा के नोडल श्री जागेराम अगरिया जी कोरिया निवासी मौजूद रहे एवं साथ मे संगठन के कोर लीडर श्री सुबोध कुमार जी मौजूद रहे ll जहाँ स्थानीय लोगो को राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के उद्देश्य एवं एवं संगठन के बारे मे जानकारी दिया गया ll जागेराम अगरिया जो की सरगुजा ज़िला के नोडल है लगातार ज़िला सरगुजा मे अपने दायित्यो का निर्वाहन करते हुए लोगो से संपर्क करना एवं संगठन की विचार धाराओं से अवगत कराते रहते है ll जो की अनुकरणीय है ll संगठन की ऑनलाइन मीटिंग जो प्रत्येक शनिवार को होता है जिसके बारे मे जानकारी दिया गया जो नीचे उक्त विडिओ मे आप सुन पाएंगे ll जागेराम अगरिया जी संगठन के समस्त गतिविधियों को लगातार जन जन तक अपने आवंटित जिले सरगुजा मे पंहुचाने का प्रयास करते है ll जिससे अगरिया समाज संगठन का लक्ष्य मिशन 2025 यानि की एक संगठित समाज का निर्माण का लक्ष्य पूर्ण होगा ll वहा उपस्थित सभी समाज के स्वजातीय बंधुओ ने शनिवार को मीटिंग मे जुड़ने एव...

मध्यप्रदेश में कितनी जनजातियां निवास करती है

  मध्यप्रदेश में कितनी जनजातियां निवास करती है  लगभग 24 जनजातियाँ मध्यप्रदेश में निवास करती है। इनकी उपजातियो को मिलाकर इनकी कुल संख्या 90 है। मध्यप्रदेश में लगभग 1.53 करोड़ जनसँख्या इन जनजातियों की है। जो अब भी भारत की सर्वाधिक है। 

मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी

  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति एवं अगरिया जनजाति के बारे में जानकारी  1 -अगरिया जनजाति की मध्य प्रदेश में जनसँख्या-  मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति की जनसँख्या लगभग 41243 है जो प्रदेश की कुल जनसँख्या का 0.057  प्रतिशत है।   2 -अगरिया निवास क्षेत्र -अगरिया वैसे मध्यप्रदेश के कई जिलों में पाए जाते है पर मुख्यतः अधिक संख्या में अनूपपुर ,शहडोल उमरिया ,कटनी ,मंडला ,बालाघाट ,सीधी ,सिंगरौली में मुख्यतः पाए जाते है।  3 -अगरिया गोत्र -अगरिया जनजाति में कुल 89 गोत्र पाए जाते है। (सम्पूर्ण गोत्र की जानकारी के लिए यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करे और विडिओ देखे )(विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लीक करे - https://youtu.be/D5RSMaLql1M   )जिनमे से कुछ  प्रमुख गोत्र है सोनवानी ,अहिंद ,धुर्वे ,मरकाम ,टेकाम ,चिरई ,नाग ,तिलाम ,उइके,बघेल  आदि है प्रत्येक गोत्र में टोटम पाए जाते है। एवं अगरिया जनजाति का प्रत्येक गोत्र प्राकृतिक से लिया गया है अर्थात पेड़ पौधे ,जीव जंतु से ही लिया गया है। उदाहरण के लिए जैसे बघेल गोत्र बाघ से लिया गया है।  4-...

ज़िला सरगुजा छत्तीसगढ़ मे 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अगरिया समाज संगठन भारत के मार्गदर्शन मे ll

वृक्षारोपण मे अहम भूमिका निभाने वाले अगरिया समाज के युवा कार्यकर्त्ता श्री जागेश्वर अगरिया जी एवं उनकी पूरी टीम ll वृक्षारोपण एवं अगरिया समाज संगठन भारत की गतिविधि पर क्या बोले जागेश्वर अगरिया जी ll👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 जागेश्वर अगरिया जी ज़िला सरगुजा से अगरिया समाज संगठन भारत के एक प्रमुख कार्यकर्त्ता के रुप मे जाने जाते है उनका कहना मै हमेशा से अगरिया समाज संगठन भारत के उद्देश्य एवं विचारों का समर्थन करता हु और करुगा क्योंकि संगठन का उद्देश्य अगरिया समाज को संगठित करना है ll जो वास्तव मे सत्य है ज़ब तक अगरिया समाज संगठित नहीं होगा अगरिया समाज को राष्ट्रीय अस्तित्व प्राप्त नहीं होगा और ना ही अगरिया समाज की समस्या का निवारण होगा ll अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास के लिए सभी को एक साथ मिलकर एक मंच पर आना होगा और सभी को एक साll मिलकर अगरिया समाज के उत्थान एवं विकास के. लिए  कार्य करना होगा ll उन्होंने कहा ये समाज हमारा सम्पूर्ण भारत मे निवासरत अगरिया समाज हमारा. समाज है अतः सम्पूर्ण अगरिया जनजाति का उत्थान विकास के लिए सकारात्मक मानसिकता से संगठन से मजबूती से जुड़कर कार्...

ज़िला सीधी (मध्यप्रदेश) मे वृक्षारोपण अगरिया समाज संगठन भारत के मार्गदर्शन मे 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर ll जिलाध्यक्ष सुखलाल अगरिया ll

ज़िला सीधी (मध्यप्रदेश) मे वृक्षारोपण अगरिया समाज संगठन भारत के मार्गदर्शन मे 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर ll जिलाध्यक्ष सुखलाल अगरिया ll 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 अगरिया समाज संगठन द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर संगठन अंतर्गत सभी जिलों मे वृक्षारोपण का आयोजन किया गया था जहाँ सभी जिलों के प्रत्येक ब्लॉक मे कम से कम 10 पौधों का रोपण किया जाना था ll और सभी जिलों मे हुआ ये कार्यक्रम हुआ ll वही ज़िला सीधी मे भी वृक्षारोपण हुआ जहाँ से सुखलाल अगरिया सीधी जिलाध्यक्ष जी ने सपरिवार वृक्षारोपण किये ll सुखलाल अगरिया जी से बातचीत👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇 सुखलाल अगरिया जी ने कहा अगरिया समाज संगठन भारत द्वारा किया गया वृक्षारोपण का ये पहल अत्यंत सराहनीय है ll संगठन आज हर क्षेत्र मे कार्य कर रहा है जिससे अगरिया समाज आज हर जगह अपना अस्तित्व बनाता जा रहा है, हर जगह चाहे वो सोसल मीडिया हो या वास्तविक रुप मे प्रत्येक ज़िला या राज्य मे ll संगठन के माध्यम से आज समाज मे लगातार लोग जागरूक हो रहे है आज से कुछ साल पहले अगरिया समाज की पहचान अन्य लोगो मे नहीं था लेकिन आज अगरिया समाज स...