🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
ग्राम कालापारा ज़िला सरगुजा मे राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नोडल एवं कोर मेंबर्स द्वारा अगरिया समाज की स्थानीय मीटिंग किया गया
आज 02/07/2022 को अगरिया समाज की छोटी सी स्थानीय मीटिंग ज़िला सरगुजा के ग्राम कालापारा मे हुआ ll जहाँ अगरिया समाज संगठन भारत की ओर से नियुक्त ज़िला सरगुजा के नोडल श्री जागेराम अगरिया जी कोरिया निवासी मौजूद रहे एवं साथ मे संगठन के कोर लीडर श्री सुबोध कुमार जी मौजूद रहे ll जहाँ स्थानीय लोगो को राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के उद्देश्य एवं एवं संगठन के बारे मे जानकारी दिया गया ll जागेराम अगरिया जो की सरगुजा ज़िला के नोडल है लगातार ज़िला सरगुजा मे अपने दायित्यो का निर्वाहन करते हुए लोगो से संपर्क करना एवं संगठन की विचार धाराओं से अवगत कराते रहते है ll जो की अनुकरणीय है ll संगठन की ऑनलाइन मीटिंग जो प्रत्येक शनिवार को होता है जिसके बारे मे जानकारी दिया गया जो नीचे उक्त विडिओ मे आप सुन पाएंगे ll जागेराम अगरिया जी संगठन के समस्त गतिविधियों को लगातार जन जन तक अपने आवंटित जिले सरगुजा मे पंहुचाने का प्रयास करते है ll जिससे अगरिया समाज संगठन का लक्ष्य मिशन 2025 यानि की एक संगठित समाज का निर्माण का लक्ष्य पूर्ण होगा ll वहा उपस्थित सभी समाज के स्वजातीय बंधुओ ने शनिवार को मीटिंग मे जुड़ने एवं संगठन की विचार धाराओं के साथ मिलकर समाज के उत्थान एवं विकास मे अपनी भागीदारी प्रदान करने हेतु अपना मत प्रदान किये ll
अगरिया समाज संगठन भारत के गतिविधियों को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर "अगरिया समाज संगठन भारत"सर्च करें और चैनल को सब्सक्राइब कर जुड़ेंll
अगरिया समाज संगठन की अन्य जानकारी के लिए संगठन की ऑफिसियल वेबसाइट www.agariyasamajsangathanbharat.xyz पर विजिट करें ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai