agariya janjati सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगरिया जोड़ो अभियान 2025 ज़िला अनूपपुर के ग्राम पयारी मे संपन्न हुआ ll

ज़िला अनूपपुर ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के ग्राम पयारी मे अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के नेतृत्व मे दिनांक 15/06/2025 को ज़िला अनूपपुर ग्राम - पयारी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ मे ज़िला स्तरीय अगरिया समाज जोड़ो अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ll जहाँ लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के संस्थापक श्री दशरथ प्रसाद अगरिया उपस्थित हुए ll

दशगात्र कार्यक्रम मे उमरिया पहुचे अगरिया समाज संगठन भारत के राष्ट्रीय कोर लीडर सुखलाल अगरिया जी ll

अगरिया समाज संगठन भारत समाज को जमीनी स्तर पऱ जागरूक करने के लिए लगातर प्रयास कर रहा है प्रत्येक सामाजिक गतिविधियों मे ज़िला स्तर के कार्यकर्त्ता समाज के कार्यक्रम मे हिस्सा लेते है लेकिन अन्य जिलों दूर दराज से भी संगठन के कोर लीडर भी समाज के कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति प्रदान करते है ll जिससे समाज मे एक अलग स्तर पर पर लेकर जाया जा सके समाज मे जागरूकता लाया जा सके ll ऐसे ही एक सामाजिक दशगात्र कार्यक्रम अगरिया समाज का दिनांक -27/20/2022 को ज़िला उमरिया के रायपुर ग्राम मे संपन्न हुआ जहाँ ज़िला उमरिया के कार्यकर्त्ता उपस्थित तो रहे है लेकिन अगरिया समाज संगठन भारत के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य श्री सुखलाल अगरिया सीधी ज़िला मप्र से आकर कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ll जहाँ उन्होंने समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए समाज मे शिक्षा नशा मुक्ति के साथ साथ संगठन के साथ जुड़ कर समाज को जागरूक करने का विचार रखा ll राष्ट्रीय अगरिया समाज संगठन मे ऐसा माना जाता है की उमरिया ज़िला जो की मप्र से है संगठन मे सबसे बेहतर ज़िला मे आता है वहा के कार्यकर्त्ता हर गतिविधियों को एक अच्छे और प्राथमिकता पूर्वक कर...

ज़िला उमरिया मे सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुआ ll राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे ll

राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के नेतृत्व मे ज़िला उमरिया मप्र मे  संपन्न हुआ ll जहाँ संगठन के कोर लीडर एवं ज़िला उमरिया एवं अन्य जिलों से सामाजिक बंधु उपशथित रहे है ll संचालक दशरथ अगरिया, उपाध्यक्ष रामसारोवार अगरिया, कोषाध्यक्ष सूरज अगरिया एवं उमरिया जिले से अध्यक्ष सूरज लाल अगरिया, उपाध्यक्ष भोला अगरिया, सचिव विजय अगरिया, महामंत्री टेकराम अगरिया, रामरतन अगरिया, मुकेश अगरिया, शम्भू लाल परसते, बदन अगरिया मयाराम अगरिया, बसोरा अगरिया अनूपपुर से एवं कई अन्य जिलों के सामाजिक बंधु एवं ज़िला के कई सामाजिक बंधु एवं माताए बहने उपस्थित रहे ll जहाँ कई सामाजिक उत्थान एवं विकास के मुद्दों पऱ चर्चा हुआ ll 1-संगठित समाज का निर्माण करना संगठन का लक्ष्य है भारत के अंतिम छोर पऱ खड़े सामाजिक व्यक्ति को संगठन मे लाना सभी की जिम्मेदारी है ll 2-समाज मे बच्चों को शिक्षित करना ll 3-शिक्षा हेतु समाज मे सहायता प्रदान करना ll 4-बच्चों के विवाह 21 साल की उम्र मे ll 5-समाज को नशा मुक्त बनाना ll 6-समाज मे सभी तरह के सहयोग प्रदान करना सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक जिससे समाज हर तरह से मजबूत हो ...

अगरिया समाज मे सामाजिक सहयोग एक अनोखी पहल ll दशगात्र कार्यक्रम उमरिया मप्र मे

अगरिया समाज संगठन भारत मे सामाजिक कार्यक्रम जैसे दशगात्र हो या शिक्षा हो जैसे कई कार्यों मे समाज को सहयोग प्रदान करना एक अनोखी पहल है ll आज अगरिया समाज संगठन भारत जो अगरिया जनजाति समाज के उत्थान एवं विकास लिए सम्पूर्ण भारत स्तर पर कार्य कर रहा है जिसका उद्देश्य समाज को संगठित करना एवं समाज का विकास करना है उसी के संदर्भ मे लगातार देखने को मिलता है की अगरिया समाज संगठन के कार्यकर्त्ता जहाँ भी सामाजिक कार्यक्रम मे पहुंचते है विशेषकर सामाजिक दशगात्र कार्यक्रम मे वहा समाज के कार्यकर्ताओ द्वारा उस दुखी परिवार को सहयोग राशि प्रदान करते है ll ऐसा ही आज एक सामाजिक दशगात्र कार्यक्रम जिला उमरिया मप्र के ग्राम हरपुरा मे संपन्न हुआ जहाँ संगठन की ओर से उमरिया जिला के लिए मनोनीत अध्यक्ष श्री सूरज लाल मरावी, रामप्रसाद अगरिया, मोहन अगरिया, मनोहर अगरिया, रामस्वरूप अगरिया,बृजमोहन अगरिया सहित कई ग्राम से सामाजिक बंधु सहित माताए बहने उपशथित रही ll कार्यक्रम के दौरान समस्त कार्यकर्ताओ द्वारा उस दुखी परिवार को समस्त सामाजिक बंधु थोड़ा थोड़ा स्वेच्छा स्वरुप राशि इकट्ठा कर सहयोग राशि प्रदान करते है ll जिससे समा...

ग्राम तेलसरा जिला कोरबा छ.ग में दशगात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ।। राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के कार्यकर्त्ता उपश्थित हुए।

  ग्राम तेलसरा जिला कोरबा छ.ग में दशगात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ।। राष्ट्रीय लौह प्रगलक अगरिया समाज महासंघ भारत के कार्यकर्त्ता उपश्थित हुए।  अगरिया समाज संगठन भारत का उद्देश्य समाज को संगठित करना समाज को विकास की मुख्य  धारा से जोड़ना , समाज को नशा मुक्त बनाना ,समाज को शिक्षित बनाना है उसी के उद्देश्य एवं पूर्ती के लिए  अगरिया समाज संगठन भारत के कार्यकर्त्ता सतत सामाजिक कार्य एवं सामाजिक गतिविधि में लगातार उपश्थित हो रहे है। एवं सामाजिक गतिविधियों में उपश्थित होकर समाज को हर क्षेत्र में जागरूक करने एवं सामाजिक मदद करने में लगे हुए है।   ग्राम तेलसरा ,तहसील कटघोरा जिला कोरबा में बीते कुछ दिनों पूर्व  अगरिया समाज के जोहन सिंह अगरिया जी की पत्नी स्व. गायत्री बाई का स्वर्गवास हुआ था जिनका दशगात्र कार्यक्रम सामाजिक रीतिरिवाज संस्कृति के अनुसार दिनांक 13. 02 . 2022 को दिन रविवार को संपन्न हुआ। जहा राष्ट्रिय लौह प्रगलक अगरिया  महासंघ भारत के अध्यक्ष श्री रामखिलावन अगरिया जी ,उमेंद सिंह अगरिया ,इतवार सिंह अगरिया ,जगदीश अगरिया ,गणेश राम अगरिया ,लाखन सिं...

अगरिया समाज की सामाजिक मीटिंग संपन्न जिला कोरबा छ ग कोरबा के ग्राम सलिहापारा में

 अगरिया समाज की सामाजिक मीटिंग संपन्न जिला कोरबा छ ग कोरबा के ग्राम सलिहापारा में।  आज दिनांक 27 /01 /2022 को अगरिया समाज की स्थानीय मीटिंग जिला कोरबा के ग्राम सलिहापारा में संपन्न हुआ जहा कोरबा जिला के कई ग्राम से अगरिया समाज के सामाजिक बंधू उपश्थित हुए।  बैठक में  राष्ट्रिय संगठन अध्यक्ष श्री रामखिलावन अगरिया ,हरिहर सिंह अगरिया ,परदेशी अगरिया ,उमेंद सिंह अगरिया ,जान सिंह अगरिया ,घांसी राम अगरिया ,लखन सिंह अगरिया ,समर सिंह अगरिया ,कमल सिंह अगरिया और कुल पच्चीस गाँव के माताए ,बहने ,सामाजिक बंधू  सम्मिलित हुए।  बैठक में राष्ट्रिय लौह प्रगलक अगरिया  समाज महासंघ भारत के उद्देश्यों पर चर्चा हुआ जहा समाज को शिक्षित करने ,समाज को नशा मुक्त बनाने ,समाज की व्यवस्था शादी विवाह ,गोत्र पर चर्चा हुआ  एवं सभी को सामाजिक संगठन से जुड़ने हेतु कहा गया। बताया गया की समाज का विकास संगठित होने पर ही होगा, अलग अलग  विचारधारा एवं समाज में अलगाव वाद को बढ़ावा नहीं देना है , ऐसे सामाजिक बंधू जो समाज में अलगाव लाये उनको समाज में दण्डित किया जाना चाहिए। बताया...

motivation

मौलिक कर्तव्य

  मौलिक कर्तव्य  सरदार स्वर्ण  सिंह समिति की अनुशंशा पर मौलिक कर्तव्यों को वर्ष 1976  में 42 वे संविधान संशोधन द्वारा अनुच्छेद 51 (क) के अंतर्गत संविधान में समाविष्ट किया गया। ये न्यायलय  के माध्यम से प्रवृत्त तो नहीं कराये जा सकते ,किन्तु संविधान के निर्वचन में दिशादर्शन के रूप से  महत्वपूर्ण है। वर्तमान में मौलिक कर्तव्यों  संख्या 11 है , ये निम्न है।  1 . प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा की वह संविधान का पालन करे और उसके आदर्शो ,संस्थाओ ,राष्ट्रध्वज ,और राष्ट्रज्ञान का आदर करे।  2 . स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रिय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को ह्रदय में संजोय रखे और उनका पालन करे।  3 . भारत की प्रभुता ,एकता और अखंडता की रक्षा करे और अक्षुण रखे।  4 . देश की रक्षा करे।  5 . भारत के सभी लोगो में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करे।  6 . हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझे और उसका परिक्षण करे।  7 . प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन करे।  8 . वैज्ञानिक दृष्टिको...