🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
अगरिया समाज संगठन भारत समाज को जमीनी स्तर पऱ जागरूक करने के लिए लगातर प्रयास कर रहा है प्रत्येक सामाजिक गतिविधियों मे ज़िला स्तर के कार्यकर्त्ता समाज के कार्यक्रम मे हिस्सा लेते है लेकिन अन्य जिलों दूर दराज से भी संगठन के कोर लीडर भी समाज के कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति प्रदान करते है ll जिससे समाज मे एक अलग स्तर पर पर लेकर जाया जा सके समाज मे जागरूकता लाया जा सके ll
ऐसे ही एक सामाजिक दशगात्र कार्यक्रम अगरिया समाज का दिनांक -27/20/2022 को ज़िला उमरिया के रायपुर ग्राम मे संपन्न हुआ जहाँ ज़िला उमरिया के कार्यकर्त्ता उपस्थित तो रहे है लेकिन अगरिया समाज संगठन भारत के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य श्री सुखलाल अगरिया सीधी ज़िला मप्र से आकर कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ll जहाँ उन्होंने समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए समाज मे शिक्षा नशा मुक्ति के साथ साथ संगठन के साथ जुड़ कर समाज को जागरूक करने का विचार रखा ll राष्ट्रीय अगरिया समाज संगठन मे ऐसा माना जाता है की उमरिया ज़िला जो की मप्र से है संगठन मे सबसे बेहतर ज़िला मे आता है वहा के कार्यकर्त्ता हर गतिविधियों को एक अच्छे और प्राथमिकता पूर्वक करते है ll हर कार्यक्रम मे लोगो मे जागरूकता लाने के लिए कोर लीडर को आमंत्रित करते हुए लोगो को जागरूक करने का प्रयास करते है ll उमरिया ज़िला के लोगो का कहना है की जमीनी स्तर पर उमरिया ज़िला का हर व्यक्ति संगठन के बारे मे जाने और समाज को जागरूक करने मे सभी की भूमिका हो उमरिया ज़िला मे एक बेहतर समाज का निर्माण हो ऐसा वहा के कार्यकर्त्ता का कहना है ll
सुखलाल अगरिया जी की उपस्थिति मे सभी सामाजिक बंधुओ की ओर से संगठन के नियमनुसार सामाजिक शोक सन्देश दशगात्र सहायता राशि शोकाकुल परिवार को प्रदाय किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संगठन के सभी कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक स्वजातीय बंधुओ ने प्रार्थना किये ll
सामाजिक कार्यक्रम मे उपस्थित सदस्यों मे सुखलाल अगरिया सीधी ज़िला से राष्ट्रीय कोर मेंबर जो की संगठन इतिहासकार है उपस्थित रहे ll इसके साथ ही ll रामसरोवर अगरिया उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कोर मेंबर, सूरज लाल मरावी अध्यक्ष ज़िला उमरिया, भोला अगरिया उपाध्यक्ष उमरिया, टेकराम अगरिया, शम्भू लाल अगरिया, रामरतन अगरिया, विजय अगरिया, चेतराम अगरिया, सहित समाज के कई सामाजिक बंधु जो उमरिया जिले के कई ग्राम से आये हुए थे एवं माताए बहने उपस्थित हुए ll
अगरिया समाज संगठन भारत के यू ट्यूब चैनल से जुड़ कर सब्सक्राइब कर के अगरिया समाज संगठन भारत के समस्त गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते है ll यू ट्यूब पर अगरिया समाज संगठन भारत सर्च करें और चैनल को सब्सक्राइब करें ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai