🌿🔥 जब होगा सबका साथ, तभी होगा समाज का विकास 🔥🌿 जय अगरिया 🚩 जय लोहासुर 🔥 जय अंगार मोती 🙏 आइये मिलकर बढ़ायें एक कदम समाज की ओर… 🏹 15 नवम्बर 2026 🏹 अगरिया जनजाति गौरव दिवस (फाउंडेशन 7वाँ स्थापना दिवस) अगरिया जनजाति का गौरव केवल हमारे इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं, मेहनत, स्वाभिमान और वैज्ञानिक विरासत में जीवित है। हमारी पहचान उस गौरवशाली परंपरा से जुड़ी है, जिसमें हमारे पूर्वजों ने प्रकृति और उपलब्ध संसाधनों के ज्ञान के आधार पर लौह प्रगलन तकनीक जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी परंपरा को विकसित किया और आगे बढ़ाया। इसी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए 15 नवम्बर 2026 को कोतमा में अगरिया जनजाति गौरव दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा। यह अवसर लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के 7वें स्थापना दिवस का भी गौरवपूर्ण अवसर है। ✨ यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है… यह हमारी पहचान को याद करने का दिन है। यह हमारी विरासत पर गर्व करने का दिन है। यह अपनी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का दिन है। यह समाज के हर वर...
अनूपपुर म.प्र की टीम कोतमा विधायक से मिले संगीत सामग्री एवं अगरिया समाज सामुदायिक भवन की मांग को लेकर ll
जिला इकाई अनूपपुर मध्यप्रदेश अगरिया समाज लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता आज दिनांक 25/06/2023 को कोतमा विधान सभा के विधायक महोदय माननीय सुनील सराफ जी से उनकर कार्यालय मे जाकर कुछ मांगो को लेकर मुलाक़ात किये ll संगठन लौह प्रगलक अगरिया जनजाति भारत फाउंडेशन मैनेजिंग डायरेक्टर दशरथ अगरिया जी ने अगरिया समाज के मांगो को विधायक महोदय जी को अवगत कराते हुए निवेदन किये की अगरिया जनजाति को आज पहचान दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं सरकार का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हैं ll जिससे इस वैज्ञानिक अगरिया समाज को उसका विलुप्त होता हुआ अस्तित्व प्राप्त हो सके ll
निम्न मांगो को लेकर विधायक महोदय जी से चर्चा हुआ ll
1- अगरिया समाज ब्लॉक इकाई अनूपपुर हेतु संगीत सामग्री जैसे ढोलक, मंजीरा, हारमोनियम, तबला, झाँझ इत्यादि ll
2- अगरिया समाज सामुदायिक भवन ll
मांगो को पूर्ण करने का निवेदन किया गया ll
उक्त मांगो पर माननीय विधायक महोदय जी ने कहा की अगरिया एक आदिवासी वैज्ञानिक समाज हैं जिनकी संस्कृति आज इस देश समाज एवं राज्य की पहचान हैं आज जिनके शैला नृत्य,फाग एवं आदिवासी सामाजिक पारम्परिक गीत आज हमारे देश समाज के धरोहर हैं जिनको संरक्षित करना हमारा बल्कि सभी का कर्तव्य भी हैं ll अतः 2-4 दिनों के अंदर संगीत सामग्री जैसे ढोलक, हारमोनियम, मंजीरा इत्यादि सामग्री अगरिया समाज को प्रदान किया जायगा ll इसके अलावा दूसरे भवन निर्माण की मांग को लेकर माननीय विधायक जी ने कहा यदि अगरिया समाज के किसी भी सामाजिक व्यक्ति की ज़मीन हैं जिसमे भवन निर्माण किया जा सके तो समाज के विकास लिए चर्चा परिचर्चा हेतु 15 लाख का अनुदान दिया जायगा ll और यदि ज़मीन नहीं हैं तो उसके लिए हम जिला अनूपपुर कलेक्टर महोदय जी से चर्चा कर अगरिया समाज के लिए संगठन को सरकारी ज़मीन आवंटित करायेगे जिसमे सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जायगा और ये काम शीघ्र होगा ll उक्त मांगो को शीघ्र पूरा करने को बोले ll अनूपपुर जिले से जिलाध्यक्ष मायाराम अगरिया जिलाध्यक्ष, बाबूलाल अगरिया ब्लॉक अध्यक्ष कोतमा, संजीवन अगरिया कोतमा ब्लॉक उपाध्यक्ष, मंगल अगरिया कार्यकर्त्ता, रामखेलावन अगरिया कार्यकर्त्ता एवं दशरथ अगरिया माननीय विधायक जी से मुलाक़ात किये ll
अगरिया समाज की समस्त गतिविधि को यू ट्यूब पर देखने के लिए यू ट्यूब पर सर्च करें "agariya samaj sangathan bharat" और चैनल से जुड़े ll
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
agariya samaj ki jankari ke liye ye blog taiyar kiya gaya hai agariya samaj sangathan poore bharat ke agariya samaj ko sangathit karna chahta hai